• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

InHindiHelp

बेस्ट हिंदी ब्लॉग

  • Paise Kaise Kamaye
  • Beginners Guide
  • WordPress
    • WordpPress Plugins
    • WordPress Guide
    • WordpPress Themes
  • How To
  • Best Apps
  • Education
  • Lekh
  • SEO Tips Hindi
Home » Computer Fast Kaise Kare

Computer Fast Kaise Kare

May 15, 2023 by Antesh Singh 1 Comment

Advertisements

Computer Fast Kaise Kare:- जब हम कोई नया Computer खरीदते है, तो उसकी स्पीड काफी फ़ास्ट होती है, लेकिन जैसे जैसे हम इसका इस्तेमाल करते है उसकी performance और speed धीरे धीरे slow होती जाती है। लेकिन कुछ लोग कंप्यूटर स्पीड बढ़ाने के लिए इसे फॉर्मेट कर देते है जिसके कारण उनका पर्सनल डाटा या फाइल भी डिलीट हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कंप्यूटर को बिना फॉर्मेट किए भी पहले जैसा Computer Fast कर सकते है।

आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे Computer Speed Kaise Badhaye… इसके लिए हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप दुबारा पहले जैसा अपने Computer Fast कर सकते है।

तो चलिए शुरू करते है और जानते है PC ki speed kaise badhaye…

कंटेंट की टॉपिक

  • Computer Fast Kaise Kare – Computer या Laptop की Speed कैसे बढ़ाएं
    • 1. सही System Performance चुने
    • 2. C Drive खाली करे
    • 3. Disk Cleanup करे
    • 4. Temps और Prefetch Files Delete करे
    • 5. Recycle Bin folder खाली रखे
    • 6. Start-Up Program Uninstall करें
    • 7. Register Antivirus Use करें
  • आखिरी सोच

Computer Fast Kaise Kare – Computer या Laptop की Speed कैसे बढ़ाएं

अगर आपका भी computer slow हो गया है तो आप अपने system को बिना format किए ही अपने कंप्यूटर स्पीड को बढ़ा सकते है। इसके लिए आपको अपने कंप्यूटर में कुछ सेटिंग करनी होती है।

निचे स्टेप बताया गया है computer ko fast kaise kare…

1. सही System Performance चुने

अगर कंप्यूटर स्लो हो जाए तो अपने कंप्यूटर में सही system performance को चुने। कंप्यूटर सिस्टम में परफॉरमेंस का आप्शन रहता है। इसके लिए आप सबसे पहले Control Panel >> System and Security >> System >> Advance System Settings में जाए। यहाँ आपको performance वाले बॉक्स में setting पर क्लिक करके Adjust for Best Performance वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करके Apply बटन पर क्लिक करे।

Advertisements

2. C Drive खाली करे

Computer Fast करने के लिए अपने कंप्यूटर का C Drive खली रखें। अगर आप के कंप्यूटर C Drive में space भर जाता है तो सिस्टम स्लो हो जाता है। कंप्यूटर C drive में system के जरुरी software stored रहते है। लेकिन आपका C drive जीतना खाली होगा आपका कंप्यूटर उतना ही फास्ट और स्मूथ रन करेगा। इसलिए आप C drive में किसी भी तरह का वीडियो, गाना या कोई बिग साइज डाटा न रखे।

3. Disk Cleanup करे

अगर आपका कंप्यूटर स्लो हो गया है तो आपके कंप्यूटर में unnecessary फाइल्स इक्कठा हो जाते है। तो ऐसे में आप disk cleanup की मदद से इन फाइल्स को डिलीट कर। इसके लिए आप My computer में जाकर C drive पर राईट क्लिक करे और properties ऑप्शन को चुने। उसके बाद आप डिस्क क्लीनअप (disk cleanup) पर क्लिक करे।

4. Temps और Prefetch Files Delete करे

कंप्यूटर में ऐसे बहुत से फाइल्स होते है जिन्हें आप समय समय पर डिलीट नहीं करते है तो आपका कंप्यूटर slow हो जाता है। जब Temp और Prefetch Files फाइल आपके सिस्टम में जमा हो जाते है तब आपका कंप्यूटर स्लो हो जाता है।

  • Temp फाइल्स डिलीट करने के लिए कीबोर्ड मे Windows key+R बटन को दबाएं। अब एक popup बॉक्स ओपन होगा जिसमे आप %temp% लिखकर टाइप करे और enter बटन दबाए। अब एक फोल्डर ओपन होगा। सभी फाइल को सेलेक्ट करके डिलीट करें।
  • फिर दुबारा कीबोर्ड में Windows key+R बटन को दबाएं और temp लिखकर इंटर बटन दबाए और सभी फाइल को डिलीट करें।
  • उसके बाद फिर Windows key+R बटन को दबाएं और prefetch लिखकर enter बटन दबाए और सभी फाइल को डिलीट करें।

उसके बाद आप Recycle Bin फोल्डर में जाए और सभी stored फाइल को सेलेक्ट करके डिलीट करें।

5. Recycle Bin folder खाली रखे

कंप्यूटर के recycle bin फोल्डर को हमेशा खाली रखे। अक्सर लोग अपने computer में किसी भी file को delete करते है तो वह Recycle Bin फोल्डर में जाकर स्टोर हो जाता है। इसलिए आपको कंप्यूटर speed बढ़ाने के लिए Recycle Bin में स्टोर सभी फाइल्स को डिलीट करें।

Advertisements

6. Start-Up Program Uninstall करें

Start up program कंप्यूटर की वो सिस्टम है जो computer on करने के बाद अपने आप automatic background में रन करने लगती है जैसे Analog Clock, Screen News Feed, G-Talk, Skype, Bit Torrent etc जिससे कंप्यूटर स्लो हो जाता है।

Start up program uninstall करने के लिए आप कंप्यूटर कीबोर्ड मे Windows key+R बटन को press करें।अब एक popup बॉक्स ओपन होगा जिसमें आप msconfig टाइप करके ok पर क्लिक करे। अब आप start up tab पर क्लिक करे। यहां से जो भी Start up program uninstall करना चाहते है उन्हें list से remove करे।

7. Register Antivirus Use करें

अक्सर लोग अपने कंप्यूटर से वायरस को हटाने के लिए अपने कंप्यूटर में फ्री antivirus इंस्टॉल कर लेते है जिससे उनका सिस्टम और भी स्लो हो जाता है। अगर आप Antivirus का इस्तेमाल करना चाहते है तो आप हमेशा लाइसेंस key वाली Antivirus उपयोग करे।

आखिरी सोच

आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया computer fast kaise kare, उम्मीद करते है हमारी यह जानकारी computer speed kaise badhaye आपको पसंद आई होगी। अगर आपका भी कंप्यूटर स्लो हो गया है, तो आप हमारे बताए गए सभी स्टेप को फॉलो करे इससे आपका कंप्यूटर या लैपटॉप फिर से स्पीड रन करने लगेगा।

अगर हमारी इस आर्टिकल से आपकी मदद हुई हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करे।


इसे भी पढ़ें:

  • Modem Kya Hai
  • Email Address Kya Hota Hai
  • Linux Kya Hai
  • CPU Kya Hai
  • RAM Kya Hai
  • Hard Disk Kya Hai
  • Computer Kya Hai
  • Chat GPT Kya Hai

Filed Under: How To Tagged With: Computer, How To

About Antesh Singh

Antesh Singh एक फुल टाइम ब्लॉगर है जो बैंकिंग, आधार कार्ड और और टेक रिलेटेड आर्टिकल लिखना पसंद करते है।

Reader Interactions

Comments

  1. Infoens Hindi says

    February 3, 2021 at 7:38 pm

    आपने कंप्यूटर की स्पीड बढ़ने के बारे में काफी अच्छा आर्टिकल लिखा है।

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

हाल ही की पोस्ट

  • YouTube Shorts पर Views कैसे बढ़ाएं?
  • डोमेन अथॉरिटी कैसे बढ़ाएं? – पूरी जानकारी हिंदी में
  • SEO कैसे करें? – पूरी जानकारी हिंदी में
  • YouTube का मालिक कौन है और किस देश की कंपनी है?
  • Jio Postpaid SIM Band Kaise Kare
  • फेसबुक पर हर दिन $500 पैसे कैसे कमाए?
  • Facebook ID Ka Link Kaise Nikale
  • Text to Animated Video Kaise Banaye Online

ब्लॉग टॉपिक

© 2016–2025 · IN HINDI HELP

  • Best Hindi Blog
  • About
  • Privacy Policy
  • Sitemap