• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

InHindiHelp

बेस्ट हिंदी ब्लॉग

  • Paise Kaise Kamaye
  • Beginners Guide
  • WordPress
    • WordpPress Plugins
    • WordPress Guide
    • WordpPress Themes
  • How To
  • Best Apps
  • Education
  • Lekh
  • SEO Tips Hindi
Home » कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करें

कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करें

February 27, 2022 by Antesh Singh Leave a Comment

Advertisements

आज इस आर्टिकल में मैंने बताया है “कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करें?”

क्या आप भी जानना चाहते है कंप्यूटर में हिंदी कैसे लिखें, तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है। आज इस आर्टिकल में मैंने कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने के लिए 4 सबसे आसान तरीका बताया है।

बहुत से ऐसे लोग है जो कंप्यूटर या लैपटॉप पर हिंदी में न्यूज़, स्टोरीज या कोई आर्टिकल लिखना चाहते है। लेकिन उन्हें पता नही है कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करते है।

कंप्यूटर से हिन्दू टाइपिंग करना बहुत आसान काम है। इस आर्टिकल में मैंने सबसे आसान तरीका बताया है जिसे फॉलो करने के बाद आप आसानी से कंप्यूटर में इंग्लिश से हिंदी में टाइपिंग कर सकते है।

कंटेंट की टॉपिक

  • Google Inputs Tool से कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करें
  • Google Inputs Tool Extension को डाउनलोड करके कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करे
  • बिना सॉफ्टवेयर डाउनलोड किए बिना कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करे
  • Microsoft Indic Language Input Tool से कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करें

Google Inputs Tool से कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करें

कंप्यूटर या लैपटॉप में गूगल इनपुट टूल के इस्तेमाल से आप आसानी से हिंदी टाइपिंग कर सकते है। कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने का यह सबसे आसान तरीका है। अधिकतर कंप्यूटर यूजर हिंदी में टाइपिंग करने के लिए Google Inputs Tool का इस्तेमाल करते है।

यदि आप भी अपने कंप्यूटर में गूगल इनपुट टूल के इस्तेमाल से हिंदी टाइपिंग करना चाहते है तो आप नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करे।

Advertisements

सबसे पहले आप कंप्यूटर ब्राउजर (Chrome) से Google Inputs Tool वेबसाइट पर जाए। इसके बाद वेब पेज ओपन होने के बाद Try It Out ऑप्शन आपको दिखाई देगा आप उसपर क्लिक करे।

इसके बाद ऊपर मेनू में आपको English लिखा हुआ दिखाई देगा ठीक उसके पास Arrow पर आप क्लिक करे। फिर आपके सामने बहुत सारी भाषाओं की लिस्ट ओपन हो जायेगी, इसमें से आप Hindi को सिलेक्ट करे।

हिंदी सिलेक्ट करने के बाद आप जो भी हिंग्लिश में लिखेंगे वह ऑटोमैटिक हिंदी अक्षर में बदल जाएगा। उदाहरण के लिए अगर आप लिखेंगे (Aap kaise hai) तो यह ऑटोमेटिक (आप कैसे है) कुछ इस तरह से बदल जाएगा।

इस तरह आप Google Inputs Tool के इस्तेमाल से कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कर सकते है। इस मैथड के इस्तेमाल से आप सिर्फ ब्राउजर में ही हिंदी टाइपिंग कर सकते है।

Google Inputs Tool Extension को डाउनलोड करके कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करे

यदि आप Google Doc, Google Search, Gmail, Google Translation, YouTube में हिंदी टाइपिंग करना चाहते है तो आप गूगल इनपुट टूल एक्सटेंशन को डाउनलोड करके आसानी से कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कर सकते है।

Advertisements

सबसे पहले कंप्यूटर में Chrome browser को ओपन करे। फिर सर्च बार में Google Input Tools Extension लिखे और सर्च करे।

इसके बाद अगले पेज में आपको Google Inputs Tool एक्सटेंशन दिखाई देगा आप Add to chrome बटन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड करे।

डाउनलोड पूरा होने के बाद यह एक्सटेंशन आपके ब्राउज़र में एड हो जायेगा। जिसे आप कंप्यूटर स्क्रीन में सबसे ऊपर दायी तरफ दिखाई देगा।

अब आप एक्सटेंशन आइकन पर क्लिक करे जिसके बाद एक पेज ओपन होगा जहा आपको हिंदी भाषा को सिलेक्ट कर लेना है।

अब हिंदी में आर्टिकल, स्टोरी या टाइपिंग करने के लिए कंप्यूटर में Google doc एप्लीकेशन को ओपन करके आप हिंदी में टाइपिंग करना शुरू कर सकते है। आप कोई वर्ड हिंग्लिश में लिखकर जैसे ही कीबोर्ड में spacebar बटन को प्रेस करेंगे वह ऑटोमैटिक हिंदी में बदल जाएगा।

इस तरह आप बड़ी आसानी से कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कर सकते है। लेकिन इस मैथड के इस्तेमाल से कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने के लिए आपका कंप्यूटर में इंटरनेट कनेक्ट होना चाहिए।

चलिए अब आपको बिना सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन डाउनलोड किए कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करना है इसके बारे में बताता हु।

बिना सॉफ्टवेयर डाउनलोड किए बिना कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करे

यदि आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में windows 10 इंस्टॉल है तो आप बिना सॉफ्टवेयर डाउनलोड किए कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कर सकते है। इस तरीके को फॉलो करने के बाद आप ऑनलाइन ऑफलाइन आसानी से कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कर सकते है। यह तरीका सिर्फ windows 10 यूजर के लिए है।

सबसे पहले आप कीबोर्ड में windows (Start) बटन को दबाए और ‘Settings‘ ऑप्शन को सिलेक्ट करे।

सेटिंग्स में जाने के बाद आपको ‘Time and Language‘ ऑप्शन दिखाई देगा आप उसपर क्लिक करे।

फिर आपको लेफ्ट साइड ‘Region and Language‘ ऑप्शन पर क्लिक करना है। और ‘Add Language‘ ऑप्शन पर क्लिक करके Hindi को चुनना है।

Advertisements

हिंदी लैंग्वेज सिलेक्ट करने के बाद इंग्लिश के नीचे हिंदी लिखा शो होगा, आप उस पर क्लिक कीजिये। अब आप आप्शन पर क्लिक करें और Add Keyboard ऑप्शन पर क्लिक करके ‘Hindi India Devnagri inscript‘ को चुने।

इसके बाद आप कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कर सकते है।

Microsoft Indic Language Input Tool से कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करें

कंप्यूटर में आप Microsoft Indic Language Input Tool के मदद से भी हिंदी में टाइपिंग कर सकते हैं। कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने के लिए यह भी बहुत आसान तरीका है। Microsoft Indic Language टूल के मदद से कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करें।

सबसे पहले कंप्यूटर क्रोम ब्राउजर में Microsoft Indic Language Input Tool लिखकर सर्च करें। इसके बाद गूगल सर्च में ओपन हुई सबसे पहली वेबसाइट को ओपन करे।

वेबसाइट ओपन होने के बाद स्क्रीन पर आपको बहुत सारी भाषाओं की लिस्ट देखने को मिलेगी इनमें से आप हिंदी भाषा के सामने डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद आप अपने स्क्रीन में नीचे Right Side Language ऑप्शन पर क्लिक करके Microsoft Indic Language Input Tool को सेलेक्ट करे।

फिर आप अपने कंप्यूटर में आसानी से हिंदी टाइपिंग कर सकते है।

आखिरी सोच – आज इस आर्टिकल में मैंने बताया है कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करते हैं। उम्मीद करता हूं अब आप अच्छे से समझ गए होंगे कंप्यूटर में हिंदी कैसे लिखें। अगर इस आर्टिकल से आपकी मदद हुई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ फेसबुक और व्हाट्सएप पर जरूर शेयर करें।

Filed Under: How To

About Antesh Singh

Antesh Singh एक फुल टाइम ब्लॉगर है जो बैंकिंग, आधार कार्ड और और टेक रिलेटेड आर्टिकल लिखना पसंद करते है।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

हाल ही की पोस्ट

  • YouTube Shorts पर Views कैसे बढ़ाएं?
  • डोमेन अथॉरिटी कैसे बढ़ाएं? – पूरी जानकारी हिंदी में
  • SEO कैसे करें? – पूरी जानकारी हिंदी में
  • YouTube का मालिक कौन है और किस देश की कंपनी है?
  • Jio Postpaid SIM Band Kaise Kare
  • फेसबुक पर हर दिन $500 पैसे कैसे कमाए?
  • Facebook ID Ka Link Kaise Nikale
  • Text to Animated Video Kaise Banaye Online

ब्लॉग टॉपिक

© 2016–2025 · IN HINDI HELP

  • Best Hindi Blog
  • About
  • Privacy Policy
  • Sitemap