• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

InHindiHelp

बेस्ट हिंदी ब्लॉग

  • Paise Kaise Kamaye
  • Beginners Guide
  • WordPress
    • WordpPress Plugins
    • WordPress Guide
    • WordpPress Themes
  • How To
  • Best Apps
  • Education
  • Lekh
  • SEO Tips Hindi
Home » WordPress से Query Strings Remove कैसे करें

WordPress से Query Strings Remove कैसे करें

March 17, 2022 by AMAN SINGH 1 Comment

Advertisements

क्या आप अपनी वर्डप्रेस साइट पर Query Strings Remove करना चाहते हैं?

विज़िटर के user experience को बेहतर बनाने के लिए वेबसाइट स्पीड एक महत्वपूर्ण फैक्टर है। विजिटर कंटेंट ओपन होने की प्रतीक्षा करना पसंद नहीं करते हैं। पेज लोड टाइम में दो सेकंड की देरी से Bounce rates बढ़ सकती है।

हालंकि वेबसाइट स्लो होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें Query strings भी शामिल है। Query strings आपकी वेबसाइट को धीमा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

आज इस आर्टिकल में, मैं आपको बताऊंगा कि वर्डप्रेस साईट से Query strings remove कैसे किया जाए और पेज स्पीड बढ़ाई जाए।

कंटेंट की टॉपिक

  • Query Strings क्या है
  • आपको Query Strings Remove क्यों करनी चाहिए
  • WordPress Site से Query Strings Remove कैसे करें
    • W3 Total Cache का उपयोग करके
    • Speed Booster Pack का उपयोग करके
    • Autoptimize Plugin का उपयोग करके
    • Hummingbird प्लगइन का उपयोग करके
    • WP Performance Score Booster प्लगइन का उपयोग करके
    • WP Remove Query Strings From Static Resources प्लगइन का उपयोग करके
    • Code का उपयोग करके
  • आखरी सोच

Query Strings क्या है

आपके साईट पर Query strings वे URLs होते हैं जिनके अंत में special characters जैसे कि “&” and “?” लगे होते है। Query Strings URL example,

/wp-includes/css/dashicons.min.css?ver=4.4.2

Advertisements

आपको Query Strings Remove क्यों करनी चाहिए

यदि आप इन Query strings को static resources से remove नहीं करते है, तो ये आपके साईट पर caching issues का कारण बन सकते हैं। कुछ proxy caching servers और CDNs आपकी साईट की static assets को query strings के कारण Cache नहीं कर पाते है और यह सीधे आपके website loading speed को प्रभावित करता है।

Query strings खोजने के लिए आप Google Page Speed, Pingdom Tool or GTmetrix का उपयोग कर सकते हैं।

WordPress Site से Query Strings Remove कैसे करें

वर्डप्रेस साइट से Query Strings remove करने के लिए कई सारे मेथड है। तो चलिए Query Strings Remove करना शुरू करते है…

W3 Total Cache का उपयोग करके

यदि आप अपनी साईट पर W3 Total Cache plugin का उपयोग कर रहे हैं, तो query strings को आसानी से remove कर सकते है। सबसे पहले Performance >> Browser Cache पर क्लिक करे और “Remove Query Strings from Static Resources” को चेक करें। इसके बाद Save setting & Purge Cache पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपके साईट से Query strings Remove हो जाएगी।

Speed Booster Pack का उपयोग करके

Speed Booster Pack एक बहुत ही अच्छा वर्डप्रेस प्लगइन है। वेबसाइट परफॉरमेंस बेहतर बनाने के लिए इसमें कई आप्शन मौजूद है जिसमे Remove Query Strings From Static Resources भी शामिल है।

Advertisements
  • Eliminate external render-blocking Javascript and CSS in above-the-fold content.
  • Move scripts to the footer
  • Load CSS asynchronously
  • Minify and inline all CSS styles and move them to the footer
  • Change image compression level
  • Load javascript files from Google Libraries
  • Defer parsing of javascript files

Autoptimize Plugin का उपयोग करके

Autoptimize एक स्पीड ऑप्टिमाइजेशन प्लगइन है। इसका मुख्य लक्ष्य वेबसाइट की CSS और Javascript files फाइलों को कॉम्प्रेस करना और वेबसाइट के परफॉरमेंस में सुधार करना है। इसके अलावा आप अपनी साइट से query strings remove भी कर सकते हैं।

सबसे पहले Settings >> Autoptimize >> Extra आप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद “Removing query strings (or more specificaly the ver parameter) will not improve load time, but might improve performance scores” आप्शन को चेक करें।

Hummingbird प्लगइन का उपयोग करके

Hummingbird प्लगइन फ़ाइल compression, minification और browser caching द्वारा आपकी वेबसाइट को फ़ास्ट करता है। यह आपकी साइट को स्कैन करता है और एक-क्लिक में परफॉरमेंस को बेहतर करता है।

प्लगइन इनस्टॉल करने के बाद Hummingbird >> Advanced Tools पर क्लिक करें और फिर Remove query strings from my assets आप्शन को चेक करें।

Remove Query Strings From Static Resources in WordPress Hindi

WP Performance Score Booster प्लगइन का उपयोग करके

WP Performance Score Booster प्लगइन पेज लोड को अच्छा करता है और GTmetrix, Pingdom, YSlow और PageSpeed ​​जैसे वेबसाइट स्पीड चेकर टूल में वर्डप्रेस परफॉरमेंस स्कोर को तुरंत बेहतर करता है।

  • Remove any query strings from static resources like CSS & JS files
  • Enable GZIP compression (compress text, HTML, javascript, CSS, XML and so on)
  • Add Vary: Accept-Encoding header, and Set expires caching (leverage browser caching)
Remove Query Strings From Static Resources in WordPress Hindi

WP Remove Query Strings From Static Resources प्लगइन का उपयोग करके

WP Remove Query Strings From Static Resources एक प्लग-एंड-प्ले प्लगइन है। कॉन्फ़िगर करने के लिए कोई सेटिंग नहीं है। बस इसे इंस्टॉल करें प्लगइन ऑटोमेटिकली आपकी साईट पर काम करना शुरू कर देगा।

Code का उपयोग करके

आप अपनी Function.php फाइल में कुछ फंक्शन कोड जोड़कर आसानी से Query strings remove कर सकते हैं। Function.php फाइल को एडिट करने के लिए Appearance >> Editor पर क्लिक करें और नीचे दिए गए कोड को Functions.php फाइल में जोड़ें।

नोट: अगर आप अपनी साईट में कोड सही तरीके से Add नहीं करते है, तो यह आपकी साइट को ब्रेक कर सकता है और आपकी साइट को डाउन कर देगा।

function remove_query_strings() {
   if(!is_admin()) {
       add_filter('script_loader_src', 'remove_query_strings_split', 15);
       add_filter('style_loader_src', 'remove_query_strings_split', 15);
   }
}

function remove_query_strings_split($src){
   $output = preg_split("/(&ver|\?ver)/", $src);
   return $output[0];
}
add_action('init', 'remove_query_strings');

आखरी सोच

यदि आप अपनी साइट पर CDN का उपयोग करते हैं, तो query strings को अनदेखा न करें। Query strings को आसानी से हटाया जा सकता है और यह निश्चित रूप से आपकी साइट के परफॉरमेंस पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा।

यहां मैंने प्लगइन्स और बिना प्लगइन का उपयोग करके वर्डप्रेस साईट से Query strings remove करने के बारे में बताया। आप किसी का भी उपयोग कर सकते हैं।

और एक और बात 2-3 प्लगइन्स का उपयोग करने के बजाय, एक का उपयोग करें जो आपके उद्देश्य को हल करता है।

Advertisements

अगर यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हुई है, तो इसे शेयर करना न भूलें…!


आपको ये पोस्ट भी पढने चाहिए:

  • SEO Kaise Kare – SEO Tips in Hindi
  • WordPress Site Ko SEO Friendly Kaise Banaye
  • High Quality Backlinks Kaise Banaye
  • (21 Tips) Successful Blogger Kaise Bane
  • WordPress Blog Ki Loading Speed Kaise Badhaye
  • Blog Par Traffic Kaise Laye (54 तरीके)
  • WordPress Website Ko Secure Kaise Kare
  • SEO Friendly Article Kaise Likhe
  • WordPress Website Mobile-Friendly Kaise Banaye
  • Keyword Research Kaise Kare
  • WordPress में Archive List को छोटा कैसे करे
  • WordPress Par Website Kaise Banaye
  • New Blog Ko Rank Kaise Kare Google Me

Filed Under: WordPress Guide

About AMAN SINGH

AMAN SINGH एक Full-time ब्लॉगर है जो WordPress, SEO और Blogging Tips पर कंटेंट शेयर करना पसंद करते है।

Reader Interactions

Comments

  1. Bully says

    March 28, 2019 at 8:03 am

    Very nice arrival sir

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

हाल ही की पोस्ट

  • PNB ATM PIN Generate Kaise Kare
  • SBI ATM PIN Kaise Change Kare
  • ATM Card Ka PIN Change Kaise Kare सभी बैंक का
  • ATM Ka PIN Kaise Banaye
  • YouTube Shorts पर Views कैसे बढ़ाएं?
  • डोमेन अथॉरिटी कैसे बढ़ाएं? – पूरी जानकारी हिंदी में
  • SEO कैसे करें? – पूरी जानकारी हिंदी में
  • YouTube का मालिक कौन है और किस देश की कंपनी है?

ब्लॉग टॉपिक

© 2016–2025 · IN HINDI HELP

  • Best Hindi Blog
  • About
  • Privacy Policy
  • Sitemap