अगर आपके पास खाना बनाने का समय नहीं है या आपको खाना बनाना नहीं आता है या आप बाहर का खाना ऑर्डर करना चाहते है, तो आप ऐसा कर सकते है। यहां मैने सबसे अच्छा खाना आर्डर करने वाला ऐप्स के बारे में बताया है।
Zomato ऐप का उपयोग करके आप खाना ऑर्डर कर सकते है। ऐप में खाने की लिस्ट को कैटेगरी के अनुसार दिया गया है जिससे आपको खाना खोजने और ऑर्डर करने में दिक्कत नही होगी। आप ऐप में रेस्टोरेंट, कैफे, पब और बार का लोकेशन भी जान सकते है।
Swiggy से आप अपने आस पास के रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर कर सकते है। इसमें खाना की लिस्ट अलग अलग कैटेगरी में दिया गया है। आप अपने ऑर्डर किए गए खाने को लाइव ट्रैक भी कर सकते है। आप Swiggy पर food, groceries और अन्य जरूरी चीज ऑर्डर कर सकते है।
EatSure ऐप से आप लजीज खाना ऑर्डर कर सकते है: Pizza, Behrouz Biryani, Faasos, Wendy, Lunchbox आदि। ऐप को 50 लाख से अधिक यूजर ने डाउनलोड किया है और इसकी रेटिंग भी अच्छी है।
Uber Eats ऐप का उपयोग करके आप बहुत ही टेस्टी खाने ऑर्डर कर सकते है। आप अपने ऑर्डर को लाइव ट्रैक भी कर सकते है। आप ऐप में रेस्टुरेंट भी सर्च कर सकते है।
Dunzo App एक फ़ूड डिलीवरी ऐप है जिसका उपयोग करके आप Grocery, Fruits, Vegetables, Meat आदि कुछ भी ऑर्डर कर सकते है। ऐप में आपको अच्छी डिस्काउंट मिलती है और आपके ऑर्डर को 40 से 50 मिनट के अंदर आपके लोकेशन पर पहुचाता है।