• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

InHindiHelp

बेस्ट हिंदी ब्लॉग

  • Paise Kaise Kamaye
  • Beginners Guide
  • WordPress
    • WordpPress Plugins
    • WordPress Guide
    • WordpPress Themes
  • How To
  • Best Apps
  • Education
  • Lekh
  • SEO Tips Hindi
Home » WordPress में 404 Page Template Create कैसे करें

WordPress में 404 Page Template Create कैसे करें

August 5, 2021 by AMAN SINGH 2 Comments

Advertisements

क्या आप अपनी वर्डप्रेस साईट में खुद की 404 page template create करना चाहते हैं?

वर्डप्रेस का डिफॉल्ट 404 page विजिटर के लिए आकर्षक और मददगार नहीं है लेकिन आप अपना खुद का 404 page बनाकर विजिटर को बेहतर यूजर एक्सपीरियंस दे सकते है, बाउंस रेट कम कर सकते है और पेजव्यू बढ़ाने में मदद मिलती है।

आज इस आर्टिकल में, मैं आपको बताऊंगा कि वर्डप्रेस में 404 page template create कैसे करें।

तो चलिए शुरू करते है…

WordPress में 404 Page Template Create कैसे करें

जब विज़िटर डिफ़ॉल्ट WordPress 404 page पर विजिट करेंगे, तो वे आपकी वर्डप्रेस वेबसाइट से तुरंत Exit हो जायेंगे। यह आपकी bounce rate को बढ़ाएगा, खराब user experience बनाएगा, और यहां तक कि आपकी सर्च इंजन रैंकिंग को negatively प्रभावित कर सकता है।

लेकिन अपना खुद का WordPress 404 page बनाकर, आप पोपुलर पोस्ट, Contact us और जो चाहे जोड़ सकते है।

Advertisements

Custom 404 Page बनाने के लिए, सबसे पहले आपको अपनी वर्डप्रेस साईट में SeedProd प्लगइन इंस्टॉल करना होगा। यह आपको बिना कोई कोड लिखे WordPress 404 Page को create, edit, और customize करने में मदद करता है।

प्लगइन को Activate करने के बाद SeedProd >> Pages >> Set up a 404 Page पर क्लिक करें। यह आपको एक नए पेज पर ले जायेगा जहां आप अपने 404 page template सेलेक्ट कर सकते हैं।

यहाँ आपको दर्जनों प्रोफेशनल रूप से डिज़ाइन किए गए 404 page templates दिखाई देंगे जिनका उपयोग करके आप आसानी से अपनी 404 page डिजाईन कर सकते हैं। या Blank Template सेलेक्ट करके आप अपने अनुसार 404 page templates कस्टमाइज कर सकते है।

सबसे पहले, मैं टेक्स्ट और एक सुंदर छवि जोड़ने जा रहा हूँ। ऐसा करने के लिए, ‘Headline’ ब्लाक ‘Text’ ब्लॉक को अपने पेज में ड्रैग ड्राप करें फिर ठीक इसी तरह ‘Image’ ब्लाक को अपने पेज में ड्रैग करें। आप नीचे स्क्रीनशॉट में देख सकते है,

इसके बाद, आपको होम पेज बटन लिंक जोड़ने की जरूरत है। अपने होमपेज के बटन पर क्लिक करें और बायीं और लिंक बॉक्स में अपनी होम पेज का यूआरएल Enter करें।

Advertisements

नोट: आप text, color, size और बहुत कुछ कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

पोपुलर पोस्ट को अपने वर्डप्रेस 404 Page पर जोड़ें

इसके बाद, आप अपने सबसे पोपुलर पोस्ट जोड़ सकते हैं, हो सकता है कि आपके विजिटर को कुछ पसंद आएगा। ऐसा करने के लिए आप MonsterInsights या एक अच्छी पोपुलर पोस्ट प्लगइन का उपयोग कर सकते है।

पोपुलर पोस्ट प्रदर्शित करने के लिए, बस ‘Shortcode’ ब्लॉक को अपने पेज पर ड्रैग करें।

यदि आप अपनी साईट पर MonsterInsights प्लगइन का उपयोग कर रहे है, तो अपनी सबसे पोपुलर पोस्ट प्रदर्शित करने के लिए निम्न शॉर्टकोड दर्ज करें

[monsterinsights_popular_posts_widget theme="beta"]

Contact Form को अपने वर्डप्रेस 404 Page पर जोड़ें

उसके बाद, आप सीधे अपने 404 page में contact form जोड़ सकते हैं। ताकि आपके विज़िटर आपसे संपर्क कर सकें। यदि आप अपनी साईट पर  WPForms प्लगइन का उपयोग कर रहे है, तो बस Contact Form ब्लॉक को अपने पेज में ड्रैग करें। फिर, आपको बस इतना करना है कि ड्रॉप डाउन लिस्ट से अपना contact form चुनना है।

अब, आप अपने custom 404 page पर विजिट करके देख सकते हैं यह कैसा दिख रहा है। आप अपने 404 Page Template पेज में जो चीजे ऐड करना चाहते है, उन्हें ड्रैग ड्राप और शॉर्टकोड का उपयोग करके ऐड कर सकते है।

मुझे आशा है इस पोस्ट ने आपको वर्डप्रेस साईट में 404 Page Template Create करने में मदद की। छोटा सा निवेदन, अगर यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हुई है, तो इसे शेयर करना न भूलें!

आपको ये भी पढना चाहिए:


  • वर्डप्रेस में 404 Error Page को Home Page पर Redirect कैसे करें
  • WordPress Site Me 404 Not Found Error Fix Kaise Kare
  • WordPress Me Broken Link Fix Kaise Kare
  • WordPress के लिए 2 Best Broken Link Checker Plugins
  • WordPress Install Karne Ke Baad Important Settings
  • 43 Most Common WordPress Mistakes Jo Har New Blogger Karta Hai
  • WordPress Ki Loading Speed Kaise Badhaye

Filed Under: WordPress Guide

About AMAN SINGH

AMAN SINGH एक Full-time ब्लॉगर है जो WordPress, SEO और Blogging Tips पर कंटेंट शेयर करना पसंद करते है।

Reader Interactions

Comments

  1. Krishu Zha says

    August 7, 2021 at 9:05 am

    Achha Post hai sir, Bahut kuch sikha hu aapse

    Reply
    • Aman says

      August 12, 2021 at 7:54 pm

      Thank you keep visiting

      Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

हाल ही की पोस्ट

  • YouTube Shorts पर Views कैसे बढ़ाएं?
  • डोमेन अथॉरिटी कैसे बढ़ाएं? – पूरी जानकारी हिंदी में
  • SEO कैसे करें? – पूरी जानकारी हिंदी में
  • YouTube का मालिक कौन है और किस देश की कंपनी है?
  • Jio Postpaid SIM Band Kaise Kare
  • फेसबुक पर हर दिन $500 पैसे कैसे कमाए?
  • Facebook ID Ka Link Kaise Nikale
  • Text to Animated Video Kaise Banaye Online

ब्लॉग टॉपिक

© 2016–2025 · IN HINDI HELP

  • Best Hindi Blog
  • About
  • Privacy Policy
  • Sitemap