• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
InHindiHelp best hindi blog

InHindiHelp

बेस्ट हिंदी ब्लॉग

  • Paise Kaise Kamaye
  • Beginners Guide
  • WordPress
    • WordpPress Plugins
    • WordPress Guide
    • WordpPress Themes
  • How To
  • Best Apps
  • SEO Tips Hindi
Home » WordpPress Plugins » 17 Best Genesis Framework Plugins Theme Customizing Ke Liye

17 Best Genesis Framework Plugins Theme Customizing Ke Liye

Last updated on January 22, 2019 by AMAN SINGH

क्या आप अपने Genesis Framework को कस्टमाइज़ करने के लिए Best Plugins की तलाश कर हैं? मार्केट में Genesis Framework के लिए बहुत सारे प्लगइन उपलब्ध हैं, वे सभी आपके ब्लॉग या वेबसाइट साइट के लिए आवश्यक नहीं हैं।

इस ट्यूटोरियल में, मैं कुछ बेहतरीन Genesis framework plugins शेयर करने जा रहा हूं जो आपकी थीम को कस्टमाइज़ करने में मदद कर सकते हैं।

मैं Genesis Framework का एक बहुत बड़ा fan हूं। यह extremely lightweight और पूरी तरह से bloat free होने के कारण आपके साईट को फ़ास्ट लोडिंग में मदद करता है।

Genesis Framework बहुत ही कम customization options के साथ एक सिंपल, साफ और सुंदर डिज़ाइन प्रदान करता है। जिसके कारण अन्य प्रीमियम थीम के तुलना में इसमें कई सारे फीचर मौजूद नहीं हैं।

लेकिन चिंता न करें… ये 17 Genesis plugins जो आपकी थीम को कस्टमाइज़ करने में मदद करेंगे।

एक बात ध्यान में रखें बहुत सारे प्लगइन आपकी website speed को प्रभावित कर सकते हैं।

कंटेंट की टॉपिक

  • Top 17 Plugins for Genesis Framework Theme Customizing हिंदी में
    • #1. Genesis Simple Edits
    • #2. Genesis Simple Hooks
    • #3. Genesis eNews Extended
    • #4. Genesis Responsive Slider
    • #5. Genesis Simple Sidebars
    • 6. Genesis Title Toggle
    • 7. Genesis Layout Extras
    • #8. Genesis Translations
    • #9. Genesis Connect for WooCommerce
    • #10. Genesis Simple Menus
    • 11. Genesis Simple Share
    • #12. Genesis 404 Page
    • #13. Genesis Tabs
    • #14. Simple Social Icons
    • #15. Genesis Design Palette Pro
    • #16. SEO Data Transporter
    • #17. Simple URLs

Top 17 Plugins for Genesis Framework Theme Customizing हिंदी में

#1. Genesis Simple Edits

Plugins for Genesis Framework

यह प्लगइन Genesis menu टैब के अंदर एक नया सेटिंग पेज जोड़ता है। यह आपको text, shortcodes, और HTML का उपयोग करके किसी भी Genesis theme की post-info, post-meta, और footer credits को modify करने की अनुमति देता है।

अगर आप अपनी पोस्ट-इन्फो, पोस्ट-मेटा और फ़ूटर क्रेडिट को एडिट करना चाहते हैं, लेकिन function.php को एडिट करने से डरते हैं, तो यह प्लगइन बिल्कुल आपके लिए है।

#2. Genesis Simple Hooks

Plugins for Genesis Framework

Genesis Simple Hooks एक बहुत अच्छी प्लगइन है जो आपको 50 से अधिक Genesis hooks में कोड (एचटीएमएल, शॉर्टकोड, और PHP) डालने की अनुमति देता है। यह प्लगइन Genesis menu टैब के अंदर एक नया सेटिंग्स पेज जोड़ता है। यह प्लगइन आपको हुक सिस्टम के माध्यम से Genesis theme को modify करने के लिए एक आकर्षक और आसान इंटरफ़ेस प्रदान करता है।

#3. Genesis eNews Extended

Plugins for Genesis Framework

Genesis eNews Extended भी एक बहुत ही आकर्षक और popular Genesis widget है। यह किसी भी Genesis powered website पर mailing lists जोड़ता है। प्लगइन MailChimp, AWeber, FeedBurner, and FeedBlitz जैसी पोपुलर mailing service सपोर्ट करता है।

#4. Genesis Responsive Slider

Plugins for Genesis Framework

यह genesis framework के लिए सबसे अच्छा स्लाइडर है जो आपको एक simple responsive slider बनाने की अनुमति देता है। यह featured image, टाइटल और पोस्ट को excerpt में दिखाने की अनुमति देता है।

आप maximum dimension चुन सकते हैं, एक स्लाइड शो प्रदर्शित करने के लिए category या पोस्ट आईडी specify कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें next/previous arrows भी शामिल हैं। आप स्लाइडर को विजेट एरिया में भी रख सकते हैं।

#5. Genesis Simple Sidebars

Plugins for Genesis Framework

Genesis Simple Sidebars आपको कस्टम विजेट Areas बनाने और उनको sidebar में रखने की अनुमति देता है। यह प्लगइन केवल primary और secondary sidebars सपोर्ट करता हैं।

6. Genesis Title Toggle

Plugins for Genesis Framework

Genesis Title Toggle प्लगइन आपको Page titles को आसानी से हटाने या hide करने में सहायता करता है। प्लगइन आपके वर्डप्रेस पोस्ट एडिटर में एक नया मेटाबॉक्स जोड़ता है। बस hide title box को चेक करें, यह ऑटोमेटिकली आपके पेज टाइटल को हटा देगा।

यदि आप किसी भी पेज पर titles नहीं चाहते हैं, तो Genesis >> Theme Settings >> Title Toggle पर जाएं और बॉक्स को चेक करें।

7. Genesis Layout Extras

Plugins for Genesis Framework

Genesis Layout Extras एक lightweight प्लगइन है। आप homepage, singular pages (posts and pages), various archive sections, author pages, attachment pages इत्यादि के लिए default layouts को आसानी से modify कर सकते हैं।

#8. Genesis Translations

Plugins for Genesis Framework

Genesis Translations प्लगइन आपके Genesis Framework को अन्य supported languages में अनुवादित करता है। आप StudioPress  translations page में उपलब्ध भाषाओं की जांच कर सकते हैं।

#9. Genesis Connect for WooCommerce

Plugins for Genesis Framework

Genesis Connect for WooCommerce डिफ़ॉल्ट WooCommerce स्टाइल को Genesis-ready versions के साथ बदल देता है। इस प्लगइन के साथ, आप product, product category, Product Tag archive pages, और main shop page के लिए customized डिज़ाइन का उपयोग कर सकते हैं।

#10. Genesis Simple Menus

Plugins for Genesis Framework

Genesis Simple Menus आपको secondary navigation menu मैनेज करने की अनुमति देता है। यह आपके Genesis-powered website पर secondary menu को मैनेज करने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है। लेकिन आपके Genesis Theme पर secondary navigation enable होना चाहिए।

11. Genesis Simple Share

Plugins for Genesis Framework

Genesis Simple Share प्लगइन आपको अपनी साइट पर सुंदर शेयर बटन जोड़ने की अनुमति देता है। यह Genesis plugin विज़िटर को आपकी कंटेंट पसंदीदा सोशल नेटवर्क पर तुरंत शेयर करने की अनुमति देता है। यदि आप प्लगइन सेटिंग्स को कस्टमाइज़ करना चाहते हैं, तो बस Genesis >> Simple Share पर क्लिक करें।

#12. Genesis 404 Page

Plugins for Genesis Framework

यदि आप 404 पेज को कस्टमाइज़ करना चाहते हैं, तो आपको एक developer hire की जरूरत पड़ेगी। जबकि यह प्लगइन आपको 404 Page को आसानी से कस्टमाइज करने की अनुमति देता है। इस प्लगइन के साथ, आप डिफ़ॉल्ट 404 पेज टाइटल और कंटेंट को अपनी स्वयं के title और content के साथ replace कर सकते हैं।

#13. Genesis Tabs

Plugins for Genesis Framework

Genesis Tabs प्लगइन आपके विजेट एरिया में एक tabbed section जोड़ता है। आप अपनी कंटेंट को featured image के साथ excerpt में प्रदर्शित कर सकते हैं। इसके अलावा, आप tabbed section में कौन से post elements दिखाना चाहते हैं, सेट कर सकते हैं।

#14. Simple Social Icons

Plugins for Genesis Framework

Simple Social Icons आपके widget area में various social profiles जोड़ने की अनुमति देता हैं। इसका उपयोग करना बहुत आसान है, यह कुछ basic customization जैसे कि color, size, और position प्रदान करता है। ये social icons आपकी साइट पर बहुत अच्छे लगते हैं।

#15. Genesis Design Palette Pro

Genesis Design Palette Pro एक paid प्लगइन है। यह Genesis powered website को कस्टमाइज करने में मदद करता है। इसके साथ, आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार Genesis theme में changes कर सकते हैं। आपको किसी भी कोड को एडिट करने की आवश्यकता नहीं है।

दो और महत्वपूर्ण Genesis Plugins जो आपकी साइट के SEO को handle है।

#16. SEO Data Transporter

Plugins for Genesis Framework

SEO Data Transporter आपके एसईओ डेटा जैसे title tags और meta descriptions को एक थीम / प्लगइन से दूसरे में transfer करने में मदद करता है।

#17. Simple URLs

Plugins for Genesis Framework

Simple URLs प्लगइन custom post types और 301 redirects का उपयोग करके आउटबाउंड लिंक create, manage, और track करने की अनुमति देता है। इसके अतिरिक्त, प्लगइन आपके एडमिन मेनू में एक new custom post type जोड़ता है, जहां आप URL को create, edit, delete, और manage कर सकते हैं।

इन प्लगइन्स के साथ, आप आसानी से अपनी Genesis-powered website को customize कर सकते हैं और अपनी वेबसाइट को आकर्षक और professional बना सकते हैं।

अगर मुझेसे कोई Genesis plugin छुट गयी है, तो मुझे कमेंट में बताएं। अगर यह आर्टिकल आपके लिए helpful साबित हुई है, तो इसे share करना न भूलें!

Genesis Framework के बारे में और भी आर्टिकल

  • Genesis Framework By StudioPress का उपयोग करने के मुख्य कारण
  • Genesis SEO Settings हिंदी में
  • Genesis SEO vs Yoast SEO Comparison हिंदी में
  • Genesis Theme में Post की Last updated Date कैसे दिखाएं

Filed Under: WordpPress Plugins

About AMAN SINGH

AMAN SINGH एक Full-time ब्लॉगर है जो WordPress, SEO और Blogging Tips पर कंटेंट शेयर करना पसंद करते है।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

ब्लॉग पर हाल के पोस्ट

High Quality Backlinks Kaise Banaye 2023

Telegram Account Delete Kaise Kare 2023

70+ Paisa Kamane Wala App 2023 (₹500 हर दिन)

Instagram Account Delete Kaise Kare Permanently 2023

50 Photo Edit Karne Wala App 2023

Phone Se Delete Photo Wapas Kaise Laye 2023

(21 टिप्स) Successful Blogger Kaise Bane 2023

New Blog Ko Rank Kaise Kare Google Me 2023

Keyword Research Kaise Kare 2023

SEO Kaise Kare in Hindi 2023 – 22 SEO Tips

YouTube Se Paise Kaise Kamaye (12 तरीके)

Instagram Par Block List Kaise Dekhe 2023

Airtel Ka Data Kaise Check Kare 2023

23 Ration Card Check Karne Wala App 2023

Dusre Ka WhatsApp Message Kaise Padhe Apne Phone Me 2023

Instagram Par Kisne Unfollow Kiya Kaise Pata Kare 2023

Instagram Me Data Saver Kaise Kare 2023

SEO में पेज स्पीड क्यों महत्वपूर्ण है 2023

पैसे कैसे कमाए

Amazon Se Paise Kaise Kamaye 2023 (12 तरीके)

(10 तरीके) Facebook Se Paise Kaise Kamaye 2023

Video Dekh Kar Paytm Cash Kaise Kamaye – फ्री पेटीएम कैश ऐप

Top 19 Refer and Earn Apps – Referral Karke Paise Kaise Kamaye

70+ Paisa Kamane Wala App 2023 (₹500 हर दिन)

YouTube Se Paise Kaise Kamaye (12 तरीके)

2023 में कैरम गेम खेलकर पैसे कमाए – Carrom Paise Wala Game

Video Dekhkar Paise Kamane Wala App – विडियो देखकर पैसे कमाए

Flipkart Se Paise Kaise Kamaye 2023

2023 में पैसे कैसे कमाए – 30+ पैसे कमाने का तरीका

हाउ टो पोस्ट

Instagram Par Block List Kaise Dekhe 2023

Airtel Ka Data Kaise Check Kare 2023

Dusre Ka WhatsApp Message Kaise Padhe Apne Phone Me 2023

Instagram Par Kisne Unfollow Kiya Kaise Pata Kare 2023

Instagram Me Data Saver Kaise Kare 2023

Telegram Account Delete Kaise Kare 2023

Photo Se Instagram ID Kaise Nikale 2023

130 Best Hindi Blog 2023 (Updated)

Instagram Par Kisi Ko Unblock Kaise Kare 2023

Instagram Account Delete Kaise Kare Permanently 2023

© 2016–2023 · IN HINDI HELP

  • About
  • Privacy Policy
  • Sitemap