• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Universal Combo List
  • Google Se Paise Kaise Kamaye (12 तरीके)
  • पैसे कैसे कमाए – 30+ पैसे कमाने का तरीका

InHindiHelp

बेस्ट हिंदी ब्लॉग

Home » Uncategorized » मोबाइल में बैटरी बैकअप कैसे बढ़ाएं

मोबाइल में बैटरी बैकअप कैसे बढ़ाएं

March 7, 2024 by AMAN SINGH Leave a Comment

Advertisements

क्या आपके फोन में बैटरी का चार्ज देरी तक नही रहता है और उसे ठीक करने के लिए इंटरनेट पर कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स खोज रहे है मोबाइल का बैटरी बैकअप कैसे बढ़ाये तो आप बिलकुल सही पोस्ट पर आए है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा बैटरी जल्दी खत्म हो रही है क्या करें?।

आज के एंड्रॉइड फोन बहुत ही चमकदार स्क्रीन और बहुत सारी फीचर के साथ आते है जो बहुत अधिक फोन का बैटरी चूसते हैं। 

इसके अलावा और भी कई ऐसे फैक्टर हैं जो आपके मोबाइल का बैटरी बैकअप को प्रभावित करते है जैसे चमकदार स्क्रीन, तेज प्रोसेसर, अधिक बैकग्राउंड सॉफ्टवेयर, और तेज इंटरनेट कनेक्शन सभी फोन की बैटरी पर अपना असर डालते हैं।

लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है यहां मैं आपको कुछ ऐसे टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में बताने वाला हूं जिनको फॉलो करके आप अपने मोबाइल का बैटरी बैकअप ठीक कर सकते है।

तो चलिए शुरू करते है और जानते है मोबाइल का बैटरी बैकअप कैसे बढ़ाये…

कंटेंट की टॉपिक

  • Mobile Ka Battery Backup Kaise Badhaye – बैटरी जल्दी खत्म हो रही है क्या करें?
    • पावर सेविंग मोड चालू करें
    • Location Services को बंद करें
    • Dark Mode का उपयोग करें
    • वाईफाई और ब्लूटूथ बंद करें यदि आप उनका उपयोग नहीं कर रहे हैं
    • Google Assistant को बंद रखें
    • अपने फोन का Brightness कम रखें
    • Sync Settings को चेंज करें
    • फालतू के ऐप को अनइस्टॉल करें
    • स्क्रीन टाइम आउट को कम करें
    • Live wallpaper का उपयोग न करें

Mobile Ka Battery Backup Kaise Badhaye – बैटरी जल्दी खत्म हो रही है क्या करें?

आप किस फोन का उपयोग कर रहे हैं और आपके फोन में कौन सा ऑपरेटिंग सिस्टम वर्शन है, इसके आधार पर मेनू सेटिंग्स अलग-अलग हो सकती है। नीचे स्टेप बताया गया है मोबाइल का बैटरी बैकअप कैसे बढ़ाएं:

Advertisements

पावर सेविंग मोड चालू करें

अपने फ़ोन का बैटरी बढ़ाने का सबसे तेज़ और अच्छा तरीका पावर सेविंग मोड (बैटरी सेवर) चालू करना है। अधिकांश फ़ोन में, आप इसे क्विक सेटिंग पैनल से चालू कर सकते है या मोबाइल का सेटिंग खोले और फिर बैटरी सेशन में जाकर Power saving मोड को चालू कर सकते है।

जब आप अपने फोन में पावर सेविंग मोड को चालू करते है तो आपके फोन के कुछ फंक्शन काम करना बंद कर देता है जिससे आपका फोन अधिक बैटरी खाना बंद कर देता है और आपकी फोन की बैटरी बैकअप बढ़ जाती है।

Location Services को बंद करें

अपने मोबाइल का बैटरी बैकअप बढ़ाने के लिए आप अपने फोन का location service बंद करें। किसी भी मोबाइल का बैटरी बैकअप बढ़ाने के लिए यह एक बहुत ही अच्छा और बेस्ट तरीका है। आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर लोकेशन सर्विस को बंद कर सकते है या क्विक पैनल सेटिंग्स से भी लोकेशन सर्विस को बंद कर सकते है।

Dark Mode का उपयोग करें

यदि आपके फोन में AMOLED स्क्रीन है, तो एक डार्क थीम पर स्विच करने से आपकी मोबाइल का बैटरी बैकअप बढ़ जाएगी। काले रंग की बैकग्राउंड उन्हें कम बिजली की खपत करने देती है। आप अपने फोन में एक डार्क वॉलपेपर लगा सकते हैं, एक सिस्टम-वाइड डार्क थीम को एक्टिवेट कर सकते हैं, और व्हाट्सएप, ट्विटर, यूट्यूब, जीमेल और कई अन्य एंड्रॉइड ऐप पर डार्क मोड को चालू कर सकते हैं।

वाईफाई और ब्लूटूथ बंद करें यदि आप उनका उपयोग नहीं कर रहे हैं

उन बातों को ध्यान में रखना भी महत्वपूर्ण है जो आपकी बैटरी को एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चलने में मदद करेंगी। आपके फोन की बैटरी जितने कम चार्ज चक्र से गुजरती है, उतनी ही धीमी यह खराब होती है और इसकी उम्र लंबी होती है।

Advertisements

यदि आप अपने फोन का वाईफाई और ब्लूटूथ चालू रखते है, तो यह आपके बैटरी बैकअप पर असर डालते है। जब आपके फोन में वाईफाई और ब्लूटूथ उपयोग में नहीं हैं तो उन्हें बंद करके रखे। इससे आपके फोन की बैटरी बैकअप बढ़ेगी।

Google Assistant को बंद रखें

हालंकि Google Assistant फीचर वास्तव में उपयोगी हो सकती हैं, लेकिन यह आपकी फोन बैटरी भी खपत करती है। खासकर यदि वह लगातार आपके वॉयस कमांड को सुन रहा हों। यदि आप अपने फोन में गूगल एसिटेंट का उपयोग नहीं करते है, तो उसे बंद करके रखें। इससे आपकी फोन की बैटरी बढ़ेगी।

अपने फोन का Brightness कम रखें

आपके फोन की स्क्रीन बहुत खूबसूरत है। लेकिन स्क्रीन की चमक आपके फोन की बैटरी खत्म करने का बड़ा कारण है। यदि आप अपने फोन का बैटरी बैकअप बढ़ाना चाहते है तो अपने फोन का brightness कम से कम रखें। आप अपने फोन का ब्राइटनेस फोन की सेटिंग्स में जाकर या क्विक पैनल से कम आकर सकते है।

Sync Settings को चेंज करें

आप अपने मोबाइल सेटिंग्स में जाकर Auto sync data को बंद करें। यह आपके मोबाइल बैटरी को बैकग्राउंड में बहुत अधिक खपत करता है। जब आप इसे बंद कर देते है आपकी बैटरी बैकअप काफी हद तक बढ़ जाएगी।

फालतू के ऐप को अनइस्टॉल करें

यदि आपके फोन में फालतू के ऐप इंस्टॉल है तो उन्हें डिलीट करे क्योंकि वे आपके फोन के बैटरी को खत्म करते है। जिन ऐप को आप उपयोग नहीं करते है या आपके फोन में फालतू के ऐप है उन्हे अनइस्टाल कर दें क्योंकि वे ऐप बैकग्राउंड में आपके बैटरी को खाते रहते है। जब आप ऐसा करते है तो आपके फोन का बैटरी बैकअप जरूर बढ़ेगा।

स्क्रीन टाइम आउट को कम करें

आपके फ़ोन की स्क्रीन जितनी अधिक देर तक चालू रहती है, वह उतनी ही अधिक बैटरी को खत्म करता हैं। आप अपने फोन का स्क्रीन टाइम आउट सेट कर सकते हैं। आप अपने फोन का स्क्रीन टाइम आउट सेट करने के लिए सेटिंग्स में जाए और Screen timeout को 15 सेकंड सेट करें। जब आप ऐसा करते है और अपना फोन अनलॉक करके छोड़ देते है, तो वह 15 सेकंड बाद लॉक होकर स्क्रीन बंद हो जाएगा।

Live wallpaper का उपयोग न करें

कई ऐसे मोबाइल यूजर है जो अपने फोन को आकर्षक बनाने के लिए लाइव वॉलपेपर का उपयोग करते है। लेकिन ये वॉलपेपर बहुत अधिक फोन का बैटरी खाते है जिससे फोन का बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो जाता है। अपने फोन में सिंपल वॉलपेपर सेट करें, लाइव वॉलपेपर सेट करने से बचें।

आज इस पोस्ट में मैंने आपको बताया मोबाइल का बैटरी बैकअप कैसे बढ़ाएं (Mobile Ka Battery Backup Kaise Badhaye), आशा करता हूं इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप अच्छे से समझ गए होंगे किसी भी फोन का बैटरी जल्दी खत्म हो रही है क्या करें।

छोटा सा निवेदन अगर यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हुई हो तो इसे शेयर करना ना भूले।

आपको ये पोस्ट भी पढने चाहिए:

  • Conference Call Kaise Kare
  • YouTube Channel Kaise Banaye
  • Photo Ka Size Kaise Kam Kare
  • WhatsApp Par Full DP Kaise Lagaye
  • WhatsApp पर Location कैसे भेजे, लाइव लोकेशन
  • App Update Kaise Kare
  • Instagram Account Delete Kaise Kare Permanently
  • App Hide Kaise Kare
  • Instagram Ka Password Kaise Pata Kare
  • Google Search History Kaise Delete Kare
  • Delete Photo Wapas Kaise Laye
  • Photo Ka Background Kaise Change Kare
  • Phone Reset Kaise Kare
  • Instagram Account Private Kaise Kare
  • Mobile Backup Kaise Kare

Filed Under: How To Tagged With: How To, Tips and Tricks

About AMAN SINGH

AMAN SINGH एक Full-time ब्लॉगर है जो WordPress, SEO और Blogging Tips पर कंटेंट शेयर करना पसंद करते है।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

हाल ही की पोस्ट

  • LAVA MICRO MOTO Universal Combo List
  • ITEL TECNO INFINIX Universal Combo List
  • SAMSUNG Universal Combo List
  • REDMI POCO Universal Combo List
  • VIVO IQOO Universal Combo List
  • REALME OPPO ONEPLUS Universal Combo List
  • राशन कार्ड नंबर कैसे निकालें? (ऑनलाइन और ऑफलाइन पूरी जानकारी)
  • Aadhaar Card Ko Ration Card Se Kaise Link Kare Online (पूरी जानकारी हिंदी में)

ब्लॉग टॉपिक

© 2016–2026 · IN HINDI HELP