क्या वीडियो की साइज कम करने वाला एप्स खोज रहे हैं? एंड्राइड फोन में सब कुछ करना लगभग संभव है जिसमें वीडियो की साइज कम करना और उसे दूसरे फॉर्मेट में कन्वर्ट करना भी शामिल है।
अभी के अधिकांश फोन 4K, HDR और 60FPS पर रिकॉर्ड कर सकते है जिससे वीडियो की साइज काफी बड़ी होती है। यदि आप अपने वीडियो की साइज को कम करना चाहते हैं, तो गूगल प्ले स्टोर पर बहुत सारे वीडियो कनवर्टर ऐप्स और वीडियो की साइज कम करने वाले ऐप्स उपलब्ध है।
आज इस आर्टिकल में मैं आपको सबसे अच्छे वीडियो कनवर्टर और वीडियो की साइज कम करने वाले एप्स के बारे में बताऊंगा। आप अपनी जरूरत के अनुसार लिस्ट में से ऐप डाउनलोड कर सकते है…
वीडियो की साइज कम करने वाला एप्स
Video Compressor – Compact Video(MP4,MKV,AVI,MOV)

वीडियो की साइज कम करने के लिए यह ऐप बहुत ही अच्छा है। यह वीडियो की क्वालिटी खराब किए बिना वीडियो की MB कम करता है। इसमें आप वीडियो की compression quality, compression speed, video resolution, bitrate इत्यादि चुन सकते हैं। इस ऐप की मदद से आप वीडियो को कन्वर्ट भी कर सकते हैं। यह वीडियो कंप्रेसर ऐप X264 और X265 (HEVC) कोडेक का उपयोग करता है।
Video Converter, Compressor MP4, 3GP, MKV,MOV, AVI

यह भी एक बहुत अच्छा वीडियो कनवर्टर और वीडियो कंप्रेसर ऐप है। इस ऐप की मदद से आप अपनी वीडियो साइज को कम कर सकते है। आप वीडियो का रिज़ॉल्यूशन, फ़्रेम दर (FPS), वीडियो फ़ाइल की बिटरेट बदल सकते हैं। यह वीडियो फाइल को MP3, AAC, AC3, OGG, M4A, WAV ऑडियो फॉर्मेट में भी बदल सकता है। ऐप आपको वीडियो और ऑडियो को ट्रिम और merg करने का भी फीचर प्रदान करता है।
Video Compressor – Fast Compress Video & Photo

यह ऐप वीडियो की साइज को जल्दी से कंप्रेस करता है। आप अपने वीडियो फॉर्मेट को MP4 में बदल सकते हैं और उसे काट भी सकते हैं। इसके अलावा आप अपने वीडियो फाइल को MP3 ऑडियो फॉर्मेट में भी बदल सकते हैं। वीडियो साइज को कम करने के लिए यह ऐप भी बहुत अच्छा है।
Video Converter

यह ऐप वीडियो को अन्य फॉर्मेट में कन्वर्ट करने के साथ-साथ वीडियो की साइज को भी कम करता है। इस ऐप में आपको वीडियो कनवर्टर, वीडियो कंप्रेसर, वीडियो ट्रीमर, MP3 कन्वर्टर और वीडियो साइज को कम करने का फीचर मिलता है। इसका इंटरफ़ेस सिंपल और उपयोग में आसान है।
Video Compressor Panda Resizer

यह ऐप बहुत ही पॉपुलर और अच्छा वीडियो साइज कम करने वाला ऐप है। यह आपकी वीडियो साइज को तेजी से कम करता है। यह ईमेल के लिए वीडियो की साइज़ कम करता है। पांडा वीडियो कंप्रेसर ऐप वीडियो की क्वालिटी को प्रभावित किए बिना वीडियो साइज़ को कम करता है।
Video Compress

वीडियो कंप्रेसर ऐप आपके वीडियो साइज को कम करता है और आपके फोन की स्टोरेज स्पेस को बचाता है। वीडियो को कंप्रेस करके आप उसे सोशल मीडिया साइट जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब आदि अपलोड कर सकते हैं जिससे आपकी डाटा की भी बचत होती है।
Video Compressor – Converter

यह भी एक बहुत अच्छा वीडियो की साइज कम करने वाला ऐप है। यह आपके वीडियो क्वालिटी को खराब किए बिना वीडियो साइज को कम करता है। इस ऐप की मदद से आप लगभग किसी भी वीडियो फॉर्मेट को कंप्रेस कर सकते हैं। इसमें आपको वीडियो फाइल को mp3 फाइल में कन्वर्ट करने का भी फीचर मिलता है।
Video Compressor Mp3 Converter

यह एक फ्री वीडियो कनवर्टर, ऑडियो कनवर्टर, वीडियो कंप्रेसर और ट्रिमर ऐप है। यह लगभग सभी वीडियो और ऑडियो फोर्मेट को सपोर्ट करता है: HD video, HTML5 video, WMV, MKV, FLV, AVI, MP4, MOV। इसमें आपको merge, trim, cut, reverse, stabilize, slow motion, crop, rotation और बहुत सारी फीचर मिलते हैं।
क्या इस लिस्ट ने आपको सबसे अच्छा वीडियो साइज कम करने वाला ऐप डाउनलोड करने में मदद की? अगर मुझसे कोई बेस्ट वीडियो कंप्रेसर एप्स छूट गया हो, तो कमेंट बॉक्स में बताएं! छोटा सा निवेदन अगर यह लिस्ट आपके लिए मददगार साबित हुई, तो इसे शेयर करना ना भूलें।
आपको यह ऐप लिस्ट भी पढना चाहिए: