• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Universal Combo List
  • Google Se Paise Kaise Kamaye (12 तरीके)
  • पैसे कैसे कमाए – 30+ पैसे कमाने का तरीका

InHindiHelp

बेस्ट हिंदी ब्लॉग

Home » How To » फेसबुक पर किसी की रिपोर्ट कैसे करें

फेसबुक पर किसी की रिपोर्ट कैसे करें

July 18, 2022 by Antesh Singh Leave a Comment

Advertisements

फेसबुक पर किसी को रिपोर्ट करने के लिए उनके प्रोफाइल पेज पर जाएं और ऊपर की ओर तीन हॉरिजॉन्टल डॉट्स बटन पर टैप करें। फिर Find support or report ऑप्शन सेलेक्ट करे। इसके बाद अपनी समस्या चुनें और अपनी रिपोर्ट की पुष्टि करें।

क्या आप फेसबुक पर किसी की रिपोर्ट करना चाहते है? फेसबुक दोस्तों और परिवार के संपर्क में रहने, स्थानीय समुदायों के साथ जुड़ने, अपनी फोटो और वीडियो को शेयर करने का एक शानदार तरीका है।

इसके विपरित अगर आपके फेसबुक फीड (फेसबुक टाइमलाइन) पर बहुत सारी घृणित और आपत्तिजनक पोस्ट दिख रही हैं, तो आप पोस्ट करने वाले फेसबुक अकाउंट की रिपोर्ट कर सकते है।

इसके अलावा आपको लगता है कि कोई फेसबुक अकाउंट फर्जी है, तो आप उस फेक फेसबुक अकाउंट के लिए भी रिपोर्ट कर सकते है।

आज इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा किसी भी फेसबुक अकाउंट को रिपोर्ट कैसे करें।

तो चलिए शुरू करते है…

Advertisements

कंटेंट की टॉपिक

  • आप Facebook पर किसे रिपोर्ट कर सकते हैं?
  • कंप्यूटर से फेसबुक पर किसी की रिपोर्ट कैसे करें
  • फेसबुक ऐप पर किसी की रिपोर्ट कैसे करें
  • फेसबुक से जुड़ी कुछ सवाल

आप Facebook पर किसे रिपोर्ट कर सकते हैं?

आप फेसबुक पर किसी के भी प्रोफाइल या पेज पर जाकर उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं। जरूरी नहीं कि वह व्यक्ति आपकी फ्रेंड लिस्ट में हो। आप अलग-अलग पोस्ट, फोटो, वीडियो, मैसेज, पेज, ग्रुप, इवेंट, कमेंट और फेसबुक विज्ञापनों की भी रिपोर्ट कर सकते हैं। अगर कोई पोस्ट फेसबुक गाइडलाइंस के विरुद्ध है, तो रिपोर्ट की गई पोस्ट या फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दी जाएगी।

कंप्यूटर से फेसबुक पर किसी की रिपोर्ट कैसे करें

कंप्यूटर से किसी फेसबुक अकाउंट को रिपोर्ट करने के लिए, उनके प्रोफाइल पेज पर जाएं। इसके बाद तीन हॉरिजॉन्टल डॉट्स आइकन पर क्लिक करें और फिर Find support or report पर क्लिक करें।

अब आप उस फेसबुक अकाउंट को रिपोर्ट करने का कारण चुन सकते है: Pretending to be someone, Fake account, Fake name, Posting inappropriate things, and Harassment or bullying

यदि आपका कारण लिस्ट में नहीं है तो आप Something else भी चुन सकते हैं।

फेसबुक ऐप पर किसी की रिपोर्ट कैसे करें

मोबाइल ऐप का उपयोग करके किसी अकाउंट को रिपोर्ट करने के लिए, उनकी प्रोफ़ाइल पर जाएं, मैसेज बटन के आगे तीन horizontal dots वाले आइकन पर क्लिक करें और Find support or report पर क्लिक करें। अब लिस्ट से फेसबुक अकाउंट को रिपोर्ट करने का कारण चुनें।

Advertisements

फेसबुक से जुड़ी कुछ सवाल

मैं किसी ऐसे व्यक्ति की रिपोर्ट कैसे करूँ जो मेरे होने का दिखावा कर रहा है (या कोई ऐसा व्यक्ति जिसे मैं जानता हूँ)?

उस फेसबुक अकाउंट के प्रोफाइल पेज में जाकर तीन हॉरिजॉन्टल डॉट्स आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद Find support or report पर क्लिक करें और Pretending to be someone ऑप्शन चुनें।

मैं किसी को harassment के लिए कैसे रिपोर्ट करूं?

उस फेसबुक अकाउंट के प्रोफाइल पेज में जाकर तीन हॉरिजॉन्टल डॉट्स आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद Find support or report पर क्लिक करें और Harassment or bullying ऑप्शन चुनें।

क्या फेसबुक किसी को यह बताता है कि उन्हें किसने रिपोर्ट किया है?

नहीं, दूसरे व्यक्ति को पता नहीं चलेगा कि आपने उनकी रिपोर्ट की है जब तक कि यह कॉपीराइट उल्लंघन से संबंधित न हो।

मेरे द्वारा रिपोर्ट किए गए व्यक्ति/पोस्ट को Facebook ने क्यों नहीं हटाया?

आपके द्वारा रिपोर्ट किए जाने के बाद Facebook किसी व्यक्ति की प्रोफ़ाइल या पोस्ट को नहीं हटाता है और आपको अभी भी उस व्यक्ति की प्रोफ़ाइल दिखाई देता हैं, तो आप उन्हें ब्लॉक या अनफ्रेंड कर सकते है। इससे आपको उनकी पोस्ट नही दिखाई देगी।

क्या मैं किसी किए गए फेसबुक रिपोर्ट को कैंसल कर सकता हूँ?

हां, यदि आप गलती से किसी फेसबुक अकाउंट को रिपोर्ट कर दिया हैं, तो आप उसे कैंसल कर सकते हैं। अपने प्रोफ़ाइल आइकन पर क्लिक करें और Help and support > Support Inbox पर जाएं। यहां आप अपनी रिपोर्ट की एक लिस्ट देखेंगे। जिस रिपोर्ट को आप कैंसल करना चाहते है Cancel report पर क्लिक करें।

आज इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया फेसबुक पर किसी की रिपोर्ट कैसे करें। आशा करता हु इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप अच्छे जान गए होंगे फेक फेसबुक अकाउंट को रिपोर्ट कैसे करे या जिस फेसबुक अकाउंट से कोई आपको परेशान कर रहा है उसे रिपोर्ट कैसे करे।

Advertisements

छोटा सा निवेदन अगर यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हुई हो, तो इसे शेयर करना ना भूलें।

  • Facebook का Backup कैसे लेते है?
  • Facebook पर Language Change कैसे करें
  • Facebook पर अपनी जन्मतिथि कैसे बदले या छुपाएं
  • Facebook को Instagram से Link और Unlink कैसे करें

Filed Under: How To Tagged With: How To

About Antesh Singh

Antesh Singh एक फुल टाइम ब्लॉगर है जो बैंकिंग, आधार कार्ड और और टेक रिलेटेड आर्टिकल लिखना पसंद करते है।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

हाल ही की पोस्ट

  • LAVA MICRO MOTO Universal Combo List
  • ITEL TECNO INFINIX Universal Combo List
  • SAMSUNG Universal Combo List
  • REDMI POCO Universal Combo List
  • VIVO IQOO Universal Combo List
  • REALME OPPO ONEPLUS Universal Combo List
  • राशन कार्ड नंबर कैसे निकालें? (ऑनलाइन और ऑफलाइन पूरी जानकारी)
  • Aadhaar Card Ko Ration Card Se Kaise Link Kare Online (पूरी जानकारी हिंदी में)

ब्लॉग टॉपिक

© 2016–2026 · IN HINDI HELP