• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Universal Combo List
  • Google Se Paise Kaise Kamaye (12 तरीके)
  • पैसे कैसे कमाए – 30+ पैसे कमाने का तरीका

InHindiHelp

बेस्ट हिंदी ब्लॉग

Home » How To » पैन कार्ड को आधार से लिंक कैसे करें

पैन कार्ड को आधार से लिंक कैसे करें

March 17, 2021 by Antesh Singh Leave a Comment

Advertisements

क्या आप अपनी आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक करना चाहते है?

भारत सरकार ने पैन कार्ड से आधार लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। अगर अपने अभी तक अपना पैन कार्ड को अपने आधार कार्ड से लिंक नही किया है तो आप इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आसानी से यह काम कुछ ही मिनट में कर लेंगे।

अगर आप 50,000 रुपये से अधिक का बैंकिंग लेन-देन करना चाहते है, तो आपको अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करवाना होगा। यदि आपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है तो आपका पैन कार्ड स्वीकार नहीं किया जायेगा और वह किसी काम का नही रहेगा।

इसके आलावा पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के बाद ही आप टैक्स रिटर्न्स की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। इसलिए अगर आप टैक्स देते है तो आपके लिए यह करना बहुत जरूरी है। लेकिन जो लोग टैक्स नही देते उनके लिए भी पैन कार्ड से आधार लिंक करना अनिवार्य है। 

नोट:– पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक आप तभी कर सकते है जब दोनों कार्ड पर आपका नाम, पता, जन्मतिथि समान होगी। अगर ये सभी जानकारी अगल है तो इस स्थिति में आपको पहले उसे सही करवाना होगा उसके बाद ही आप पैन आधार से लिंक हो पायेगा।

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना बहुत ही आसान है इसके लिए सरकार ऑनलाइन सुविधा दे रखी है। जिसके इस्तेमाल से आप घर बैठे पैन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते है।

Advertisements

आज इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगा आधार कार्ड को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें।

तो चलिए पैन कार्ड को आधार से लिंक करने का तरीका जानते है…

कंटेंट की टॉपिक

  • पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कैसे करें
    • आधार को पैन कार्ड से ऑनलाइन लिंक करें
    • SMS से आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक करें
  • पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं कैसे जाने

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कैसे करें

पैन कार्ड से आधार लिंक करना बहुत आसान है और आप आधार को पैन कार्ड से ऑनलाइन लिंक कर सकते है या SMS के जरिये भी कर सकते है। यहाँ मैं आपको दोनों तरीकों के बारे में बताऊंगा।

पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए निचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें:

आधार को पैन कार्ड से ऑनलाइन लिंक करें

सबसे पहले पैन कार्ड आधार कार्ड लिंक करने का वेबसाइट Income Tax e-Filing पर विजिट करें और फिर Link Aadhaar आप्शन पर क्लिक करें। 

Advertisements

इसके बाद अपना पैन, आधार नंबर, नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें जैसा आधार कार्ड में है। यदि आपके आधार कार्ड पर केवल जन्म वर्ष है, तो I have only year of birth in Aadhaar card बॉक्स पर टिक करें। फिर I agree to validate my Aadhaar details बॉक्स को टिक करके Link Aadhaar पर क्लिक करें। 

Pan Card Ko Aadhar Card Se Link Kaise Kare

अब आपको एक पॉप-अप दिखाई देगा कि आपका पैन कार्ड से आधार सफलतापूर्वक लिंक हो गया है। 

SMS से आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक करें

यदि आप SMS के जरिये पैन कार्ड से आधार लिंक करना चाहते है, तो आप ऐसा कर सकते है। 

आपको बस बताये गए फ़ॉर्मेट में मैसेज टाइप करना है: UIDPAN<12 Digit Aadhaar> <10 Digit PAN> और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 567678 या 56161 पर मैसेज भेजना है। 

उदाहरण के लिए, यदि आपका आधार नंबर 702053324512 है और आपका पैन ABCDE1234F है, तो आपको UIDPAN 702053324512 ABCDE1234F टाइप करना होगा और इसे 567678 या 56161 पर भेजना होगा। 

पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं कैसे जाने

पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं जानने के लिए, नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें:

Income Tax e-Filing वेबसाइट पर जाएं और Link Aadhaar Status आप्शन पर क्लिक करें।

Pan Card Ko Aadhar Card Se Link Kaise Kare

अपना पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद View Link Aadhaar Status पर क्लिक करें।

Pan Card Ko Aadhar Card Se Link Kaise Kare

आपकी स्क्रीन पर Aadhaar-PAN link status दिखाई देने लगेगी: आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है या नहीं…

आशा करता हूँ इस पोस्ट को पढने के बाद आप अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कर पाएंगे। 

आधार कार्ड से जुडी आर्टिकल:

Advertisements

  • आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं कैसे पता करें
  • मोबाइल नंबर से आधार कार्ड कैसे चेक करें
  • आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे चेक करें
  • आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें
  • मोबाइल नंबर से आधार कार्ड कैसे निकाले
  • मोबाइल नंबर से आधार कार्ड नंबर कैसे पता करे
  • आधार कार्ड चेक करना है बना कि नहीं, ये है बेहद आसान तरीका
  • आधार कार्ड से पैन कार्ड कैसे बनाएं
  • पंजाब नेशनल बैंक खाते को आधार से कैसे लिंक करें
  • आधार कार्ड बैंक में लिंक है या नहीं कैसे जाने

Filed Under: How To

About Antesh Singh

Antesh Singh एक फुल टाइम ब्लॉगर है जो बैंकिंग, आधार कार्ड और और टेक रिलेटेड आर्टिकल लिखना पसंद करते है।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

हाल ही की पोस्ट

  • LAVA MICRO MOTO Universal Combo List
  • ITEL TECNO INFINIX Universal Combo List
  • SAMSUNG Universal Combo List
  • REDMI POCO Universal Combo List
  • VIVO IQOO Universal Combo List
  • REALME OPPO ONEPLUS Universal Combo List
  • राशन कार्ड नंबर कैसे निकालें? (ऑनलाइन और ऑफलाइन पूरी जानकारी)
  • Aadhaar Card Ko Ration Card Se Kaise Link Kare Online (पूरी जानकारी हिंदी में)

ब्लॉग टॉपिक

© 2016–2026 · IN HINDI HELP