• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Universal Combo List
  • Google Se Paise Kaise Kamaye (12 तरीके)
  • पैसे कैसे कमाए – 30+ पैसे कमाने का तरीका

InHindiHelp

बेस्ट हिंदी ब्लॉग

Home » How To » आधार कार्ड से पैन कार्ड कैसे बनाएं, 10 मिनट में

आधार कार्ड से पैन कार्ड कैसे बनाएं, 10 मिनट में

March 8, 2021 by AMAN SINGH Leave a Comment

Advertisements

क्या आप अपने आधार कार्ड से पैन कार्ड बनाना चाहते है?

नया पैन कार्ड बनाने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होता है जिसमे बहुत सारी जानकारी देनी होती है और फिर कुछ दिनों के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ती है लेकिन अभी आयकर विभाग ने एक नई सुविधा शुरू की है जिसकी मदद से कोई भी तत्काल अपनी आधार कार्ड से पैन कार्ड बना सकता है, वह भी फ्री में।

तत्काल ई-पैन कार्ड आवेदन पत्र के लिए आपको केवल अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा।

आज इस आर्टिकल में मैं बताने वाला हूँ आधार कार्ड से पैन कार्ड कैसे बनाएं, तो चलिए शुरू करते है…

आधार कार्ड से पैन कार्ड कैसे बनाएं

आप अपनी आधार कार्ड की मदद से 10 मिनट में PDF format में पैन कार्ड बना सकते है और ₹50 पेमेंट करके लैमिनेटेड पैन कार्ड भी प्राप्त कर सकते हैं।

तत्काल पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें:

Advertisements

सबसे पहले आयकर विभाग की वेबसाइट (https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home) पर जाएं। इसके बाद बायीं ओर Instant E-PAN आप्शन पर क्लिक करें।

अगले पेज में आपको दो आप्शन दिखाई देंगे:- Get New PAN और Check Status/Download PAN… आपको इनमें से  Get New PAN पर क्लिक करना है।

इसके बाद अपना आधार नंबर डालें। अब आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद ई-मेल आईडी डालें और पैन कार्ड के लिए जरूरी जानकारी भरें।

फॉर्म भरने के 10 मिनट बाद आप पीडीएफ फॉर्मेट में अपना पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते है। अप्लाई करने के बाद Check Status/Download PAN आप्शन पर क्लिक करके पैन कार्ड पीडीएफ में डाउनलोड कर सकेंगे। यदि आप हार्ड कॉपी (लैमिनेटेड पैन कार्ड) चाहते हैं तो आपको इसके लिए 50 रुपये का पेमेंट करना होगा।

इस तरह आप 10 मिनट में आधार कार्ड से पैन कार्ड बना सकते है…अगर यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हुई, तो इसे शेयर करना ना भूलें।

Advertisements

आधार कार्ड से जुडी आर्टिकल:


  • आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं कैसे पता करें
  • मोबाइल नंबर से आधार कार्ड कैसे चेक करें
  • आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे चेक करें
  • आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें
  • मोबाइल नंबर से आधार कार्ड कैसे निकाले
  • पैन कार्ड को आधार से लिंक कैसे करें
  • मोबाइल नंबर से आधार कार्ड नंबर कैसे पता करे
  • आधार कार्ड चेक करना है बना कि नहीं, ये है बेहद आसान तरीका
  • पंजाब नेशनल बैंक खाते को आधार से कैसे लिंक करें
  • आधार कार्ड बैंक में लिंक है या नहीं कैसे जाने

Filed Under: How To

About AMAN SINGH

AMAN SINGH एक Full-time ब्लॉगर है जो WordPress, SEO और Blogging Tips पर कंटेंट शेयर करना पसंद करते है।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

हाल ही की पोस्ट

  • LAVA MICRO MOTO Universal Combo List
  • ITEL TECNO INFINIX Universal Combo List
  • SAMSUNG Universal Combo List
  • REDMI POCO Universal Combo List
  • VIVO IQOO Universal Combo List
  • REALME OPPO ONEPLUS Universal Combo List
  • राशन कार्ड नंबर कैसे निकालें? (ऑनलाइन और ऑफलाइन पूरी जानकारी)
  • Aadhaar Card Ko Ration Card Se Kaise Link Kare Online (पूरी जानकारी हिंदी में)

ब्लॉग टॉपिक

© 2016–2026 · IN HINDI HELP