• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Universal Combo List
  • Google Se Paise Kaise Kamaye (12 तरीके)
  • पैसे कैसे कमाए – 30+ पैसे कमाने का तरीका

InHindiHelp

बेस्ट हिंदी ब्लॉग

Home » How To » Pan Card Update Kaise Kare Online

Pan Card Update Kaise Kare Online

March 24, 2021 by Antesh Singh 1 Comment

Advertisements

क्या आप अपनी पैन कार्ड अपडेट करना चाहते है?

पैन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है:- टैक्स रिटर्न भरने, बैंक और अन्य कई जगहों पर PAN Card की आवश्यकता होती है। ऐसे में यदि आपकी पैन कार्ड की डिटेल्स गलत छपी हैं जैसे कि नाम, पिता का नाम या जन्मतिथि आदि तो इसके लिए बाहर किसी सेंटर का चक्कर काटना जरूरी नहीं है। आप घर बैठे आसानी से पैन कार्ड अपडेट/सुधार कर सकते हैं।

आज इस आर्टिकल में बताये गए प्रोसेस को फॉलो कर आप अपना पैन कार्ड रिप्रिंट या फिर से आसानी से अपडेट कर सकते हैं। ऐप्लिकेशन प्रोसेस होने के बाद आपका पैन कार्ड आपके पते पर भेज दिया जाएगा।

पैन कार्ड में ऑनलाइन जानकारी अपडेट कैसे करें

पैन कार्ड अपडेट करने के लिए आपको कहीं भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपना पैन कार्ड अपडेट/सुधार कर सकते हैं। जानिए इसके लिए आपको क्या करना होगा:-

  • सबसे पहले NSDL की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • इसके बाद Services टैब पर जाकर PAN पर क्लिक करें।

इसके बाद पेज को स्क्रॉल करके “Change/Correction in PAN Data” सेक्शन पर जाये और “Apply” पर क्लिक करें।

यंहा आपके सामने एक Online Pan Application की फॉर्म ओपन हो जाएगी। नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट को देखकर आप फॉर्म भर सकते है।

Advertisements

अब कैप्चा भरें और “Submit” पर क्लिक करें। आपका रजिस्ट्रेशन हो गया है, अब आपको अगले स्टेप की फॉर्म भरनी है। साथ ही आपके आपके द्वारा प्रदान की गई ईमेल आईडी पर एक टोकन नंबर भेजा जाएगा। आप नीचे लिंक पर क्लिक करके प्रोसेस जारी रख सकते हैं।

इसके बाद “Submit scanned images through e-Sign on NSDL e-gov” पर क्लिक करें।

आपको अपने पैन कार्ड में जिन चीजों को सुधार करना है जैसे- नाम, लिंग, फादर्स नाम और पता, तो उसपर क्लिक करें और सही जानकारी भरें।

अब आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे जहां आप अपना पता अपडेट कर सकते हैं।

इसके बाद सपोर्टिंग डाक्यूमेंट्स जैसे पते का प्रमाण, उम्र का प्रमाण, पहचान का प्रमाण और पैन अपलोड करें। फिर Declaration में Himself/Herself को सेलेक्ट कीजिए। आप जिस जगह से अप्लाई कर रहे है, उस जगह को लिखें और Submit पर क्लिक कीजिये।

Advertisements

आपको भुगतान पेज पर भेज दिया जाएगा। यहां आपको Mode of Paymen ऑप्शन दिखाई देगा। आप किसी भी मेथड का उपयोग करके पेमेंट कर सकते है। पेमेंट पूर्ण रूप से होने के बाद, Continue पर क्लिक करे।

अब आपको अपने आधार कार्ड को Authenticate करवाना होगा। आधार कार्ड Authenticate होने के बाद, Pan Card Application सफलतापूर्वक सबमिट हो जायेगा। अगली पेज में Acknowledgment Sleep को डाउनलोड करें। इसकी मदद से आप अपने पैन कार्ड की एप्लीकेशन की स्टेटस चेक कर सकते है।

आपके अपडेट पैन कार्ड की PDF File दिए हुए E-mail पर 3-4 दिनों में भेज दी जाएगी। हार्ड कॉपी पैन कार्ड आपके पते पर लगभग 15-20 दिनों में आ जाएगी।

  • पैन कार्ड से आधार लिंक कैसे करे
  • आधार कार्ड से पैन कार्ड कैसे बनाएं, 10 मिनट में
  • Pan Card Ke Liye Online Apply Kaise Kare
  • एसबीआई (SBI) टोल फ्री नंबर बैलेंस चेक करने का

Filed Under: How To

About Antesh Singh

Antesh Singh एक फुल टाइम ब्लॉगर है जो बैंकिंग, आधार कार्ड और और टेक रिलेटेड आर्टिकल लिखना पसंद करते है।

Reader Interactions

Comments

  1. Govind bakelal yadav says

    September 18, 2021 at 2:14 pm

    PAN card update karna hai

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

हाल ही की पोस्ट

  • LAVA MICRO MOTO Universal Combo List
  • ITEL TECNO INFINIX Universal Combo List
  • SAMSUNG Universal Combo List
  • REDMI POCO Universal Combo List
  • VIVO IQOO Universal Combo List
  • REALME OPPO ONEPLUS Universal Combo List
  • राशन कार्ड नंबर कैसे निकालें? (ऑनलाइन और ऑफलाइन पूरी जानकारी)
  • Aadhaar Card Ko Ration Card Se Kaise Link Kare Online (पूरी जानकारी हिंदी में)

ब्लॉग टॉपिक

© 2016–2026 · IN HINDI HELP