• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Universal Combo List
  • Google Se Paise Kaise Kamaye (12 तरीके)
  • पैसे कैसे कमाए – 30+ पैसे कमाने का तरीका

InHindiHelp

बेस्ट हिंदी ब्लॉग

Home » How To » फेसबुक पेज कैसे डिलीट करें

फेसबुक पेज कैसे डिलीट करें

June 16, 2022 by Antesh Singh 2 Comments

Advertisements

क्या आप अपना फेसबुक पेज डिलीट करना चाहते है? कभी-कभी, व्यवसाय और प्रोजेक्ट काम नहीं करती हैं या उन्हें बंद करने की आवश्यकता होती है।

कारण जो भी हो, फेसबुक पेज डिलीट करना बहुत आसान है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा और दिखाऊंगा कि फेसबुक पेज को कैसे डिलीट करें।

लेकिन किसी भी फेसबुक पेज को डिलीट करने से अच्छा आप इसे unpublish करने पर विचार कर सकते हैं। यह प्रोसेस फेसबुक पेज को यूजर से छिपा देगी। लेकिन यह केवल पेज को मैनेज करने वाले लोगो (जैसे केवल आपको) को दिखाई देगी। यदि आपको लगता है कि भविष्य में फेसबुक पेज का फिर से उपयोग किया जा सकता है तो पेज को डिलीट करने के बजाय इसे Unpublish करना एक अच्छा समाधान हो सकता है।

Facebook.com पर जाकर अपने खाते में लॉग इन करें, पेज पर जाएं और उस पेज को चुनें जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं। फिर Settings > Remove Page > Permanently delete [page name] > Delete > OK पर क्लिक करें।

कंटेंट की टॉपिक

  • फेसबुक पेज को unpublish कैसे करें
    • पीसी ब्राउज़र में फेसबुक पेज को कैसे Unpublish करें
    • फेसबुक ऐप में पेज को कैसे Unpublish करें
  • फेसबुक पेज कैसे डिलीट करें
    • डेस्कटॉप ब्राउज़र में फेसबुक पेज कैसे डिलीट करें
    • फेसबुक ऐप से पेज कैसे डिलीट करें

फेसबुक पेज को unpublish कैसे करें

अगर आपने फेसबुक पेज को unpublish करने का फैसला किया है, तो ऐसा करने के लिए यहां नीचे स्टेप बताए गए हैं।

पीसी ब्राउज़र में फेसबुक पेज को कैसे Unpublish करें

  • फेसबुक पर जाएं और अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
  • इसके बाद Page पर क्लिक करें और फिर अपना फेसबुक पेज चुने जिसे आप डिलीट करना चाहते है।
  • बाएं कॉलम में Settings ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर Page Visibility सेक्शन के अंदर Edit ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Page unpublished पर क्लिक करें और Save Changes पर क्लिक करें।
  • फेसबुक पेज को unpublish करने का अपना कारण बताए।
  • Next पर क्लिक करें और फिर Unpublish पर क्लिक करें।

फेसबुक ऐप में पेज को कैसे Unpublish करें

  • फेसबुक ऐप खोलें।
  • फेसबुक मेनू बटन पर टैप करें।
  • इसके बाद Pages पर जाए। यहां आपको अपनी सारी पेज दिखाई देगी।
  • वह पेज चुनें जिसे आप Unpublish करना चाहते हैं।
  • इसके बाद Settings पर क्लिक करें।
  • फिर General पर क्लिक करें।
  • Page Visibility सेक्शन के अंदर, Unpublish पर क्लिक करें।

फेसबुक पेज कैसे डिलीट करें

यदि आप सुनिश्चित हैं कि आप फेसबुक पेज को हमेशा के लिए डिलीट करना चाहते हैं, तो यहां स्टेप दिए गए हैं।

Advertisements

डेस्कटॉप ब्राउज़र में फेसबुक पेज कैसे डिलीट करें

  • फेसबुक पर जाएं और अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
  • इसके बाद Page पर क्लिक करें और फिर अपना फेसबुक पेज चुने जिसे आप डिलीट करना चाहते है।
  • बाएं कॉलम में Settings ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • Remove Page सेक्शन के अंदर Edit पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Delete [page name] पर क्लिक करें।
  • फिर से Delete page पर क्लिक करें और OK पर क्लिक करें।

फेसबुक ऐप से पेज कैसे डिलीट करें

  • फेसबुक ऐप खोलें।
  • फेसबुक मेनू बटन पर टैप करें।
  • इसके बाद Pages पर जाए। यहां आपको अपनी सारी पेज दिखाई देगी।
  • वह पेज चुनें जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं।
  • इसके बाद Settings पर क्लिक करें।
  • फिर General पर क्लिक करें।
  • Remove Page सेक्शन के अंदर Delete [page name] पर क्लिक करें।
  • फिर से Delete page पर क्लिक करें।
  • आपका फेसबुक पेज 14 दिनों में डिलीट कर दिया जाएगा।

आज इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया फेसबुक पेज कैसे डिलीट करें। छोटा सा निवेदन अगर यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हुई है तो इसे शेयर करना न भूले।

Facebook से जुडी पोस्ट:


  • Facebook पर Language Change कैसे करें
  • Facebook पर अपनी जन्मतिथि कैसे बदले या छुपाएं
  • Facebook को Instagram से Link और Unlink कैसे करें
  • Facebook Account Me Mobile Number Kaise Add Kare
  • Facebook Profile Lock Kaise Kare
  • Facebook Account Delete Kaise Kare

Filed Under: How To Tagged With: How To

About Antesh Singh

Antesh Singh एक फुल टाइम ब्लॉगर है जो बैंकिंग, आधार कार्ड और और टेक रिलेटेड आर्टिकल लिखना पसंद करते है।

Reader Interactions

Comments

  1. Sachin says

    June 17, 2022 at 2:56 pm

    Very informative content thanks for sharing with us

    Reply
    • Aman says

      September 16, 2022 at 2:06 pm

      Thank you keep visiting

      Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

हाल ही की पोस्ट

  • LAVA MICRO MOTO Universal Combo List
  • ITEL TECNO INFINIX Universal Combo List
  • SAMSUNG Universal Combo List
  • REDMI POCO Universal Combo List
  • VIVO IQOO Universal Combo List
  • REALME OPPO ONEPLUS Universal Combo List
  • राशन कार्ड नंबर कैसे निकालें? (ऑनलाइन और ऑफलाइन पूरी जानकारी)
  • Aadhaar Card Ko Ration Card Se Kaise Link Kare Online (पूरी जानकारी हिंदी में)

ब्लॉग टॉपिक

© 2016–2026 · IN HINDI HELP