• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
InHindiHelp best hindi blog

InHindiHelp

बेस्ट हिंदी ब्लॉग

  • Paise Kaise Kamaye
  • Beginners Guide
  • WordPress
    • WordpPress Plugins
    • WordPress Guide
    • WordpPress Themes
  • How To
  • Best Apps
  • SEO Tips Hindi
Home » How To » Google Photos से फोटो कैसे डाउनलोड करें

Google Photos से फोटो कैसे डाउनलोड करें

Last updated on February 1, 2022 by Antesh Singh

अपने फ़ोटो और वीडियो को Google Photos पर अपलोड करने के बाद, आप उन्हें किसी भी समय ऐप या वेबसाइट माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। हालाँकि, वे क्लाउड में सेव रहते हैं जो आपकी फोन स्टोरेज को बचाता है और उन फ़ोटो और वीडियो को ऑनलाइन शेयर करना आसान बनाता है। आप उन्हें कभी भी अपने दूसरे फोन या डिवाइस से एक्सेस और डाउनलोड कर सकते हैं। बस आपको उस डिवाइस में अपना ईमेल लॉगिन करने की जरूरत पड़ेगी।

आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा Google Photos से अपने फ़ोटो और वीडियो कैसे डाउनलोड करें।

तो चलिए शुरू करते है…

अपने Android या iOS डिवाइस पर गूगल फ़ोटो से फ़ोटो डाउनलोड करने के लिए, गूगल फ़ोटो ऐप खोलें और जो भी फोटो आप डाउनलोड करना चाहते हैं उसे फ़ुल-स्क्रीन करें। फिर ऊपर दाएं कोने में ⋮ बटन पर क्लिक करें, और डाउनलोड सेलेक्ट करें।

अपने कंप्यूटर में Google Photos से फ़ोटो डाउनलोड करने के लिए, अपने ब्राउज़र से गूगल फ़ोटो वेबसाइट पर जाएं और जो भी फोटो आप डाउनलोड करना चाहते हैं उसे फुल-स्क्रीन करें। फिर ऊपर दाएं कोने में ⋮ बटन पर क्लिक करें, और फिर ड्रॉपडाउन से डाउनलोड पर क्लिक करें। इसके अलावा आप डाउनलोड शुरू करने के लिए Shift+D बटन भी प्रेस कर सकते हैं।

कंटेंट की टॉपिक

  • Google Photos से फोटो कैसे डाउनलोड करें
    • Google Photos से अपने फ़ोन में फ़ोटो कैसे डाउनलोड करें
    • Google Photos से अपने कंप्यूटर पर फ़ोटो कैसे डाउनलोड करें
    • एक बार में Google Photos से सभी फ़ोटो कैसे डाउनलोड करें

Google Photos से फोटो कैसे डाउनलोड करें


Google Photos से अपने फ़ोन में फ़ोटो कैसे डाउनलोड करें

सबसे पहली चीज़ जो आपको करना हैं वह है Google Photos ऐप को ओपन करें और सुनिश्चित करें कि आप Photos टैब पर हैं।

इसके बाद, उस फ़ोटो या वीडियो को खोलें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं, और फिर ऊपर दाएं कोने में ⋮ बटन पर क्लिक करें।

इसके बाद उस फोटो को गूगल फोटो से डाउनलोड करने के लिए Download बटन पर क्लिक करें।

Google Photos से अपने कंप्यूटर पर फ़ोटो कैसे डाउनलोड करें

Google Photos पर अपलोड की गई कोई भी चीज़ सीधे आपके कंप्यूटर में डाउनलोड की जा सकती है। सबसे पहले अपना ब्राउजर ओपन करें और गूगल फोटो वेबसाइट पर जाएं। आप जो भी फोटो या वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं, उसे फुल-स्क्रीन (उसपर क्लिक करके उसे खोले) करें। इसके बाद उस वीडियो को डाउनलोड करने के लिए ऊपर दाएं कोने में  ⋮ बटन पर क्लिक करें।

और अब फोटो को डाउनलोड करने के लिए Download बटन पर क्लिक करें या आप अपने कीबोर्ड का एक साथ Shift+D बटन भी दबा सकते है। आपकी फोटो गूगल फोटो से कंप्यूटर में डाउनलोड हो जायेगी।

एक बार में Google Photos से सभी फ़ोटो कैसे डाउनलोड करें

Google Photos से सब कुछ डाउनलोड करने का सबसे तेज़, आसान तरीका Google Takeout का उपयोग करना है।

अगर आपके पास हज़ारों फ़ोटो हैं और आप उन्हें एक एक करके डाउनलोड करते है, तो आपको इसमें बहुत समय लग सकता है, लेकिन आप Google Takeout का उपयोग करके उन सभी फोटो को गूगल फोटो से एक बार में डाउनलोड कर सकते है।

Google Takeout आपको लॉग सहित अपने संपूर्ण गूगल अकाउंट डेटा को डाउनलोड करने की अनुमति देता है। सबसे पहले takeout.google.com वेबसाइट पर जाए और Deselect all पर क्लिक करें।

अब नीचे स्क्रॉल करें और Google Photos बॉक्स को चेक करें।

गूगल फोटोज को सेलेक्ट करने के बाद नीचे स्क्रॉल करें और Next step पर क्लिक करें।

गूगल फोटो से फोट को डाउनलोड करने के लिए आपको पांच तरीके मिलेंगे। ईमेल के माध्यम से डाउनलोड लिंक प्राप्त करना उन फ़ाइलों को डाउनलोड करने का सबसे सीधा तरीका है।

Send download link via email ऑप्शन को सेलेक्ट करके Create export पर क्लिक करें।

अब अपना Google Takeout फ़ोल्डर डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करें।

आशा करता हूं अब आप अच्छे से समझ गए होंगे Google Photos से फोटो कैसे डाउनलोड करें। छोटा सा निवेदन अगर यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हुई हो, तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया साइट पर शेयर करना ना भूलें।

आपको यह भी पढना चाहिए:


  • Google Photos से फ़ोटो डिलीट कैसे करें
  • Mobile में App Backup कैसे करे
  • अपने एंड्राइड फोन का बैकअप कैसे ले
  • Amazon Gift Card Redeem Kaise Kare
  • व्हाट्सएप को पुराने से नए फोन में कैसे ट्रांसफर करें
  • WhatsApp Par GIF Image Kaise Banaye
  • Google My Business Me Rank Kaise Badhaye
  • Netflix Subscription Cancel Kaise Kare
  • 18 Best Photo Edit Karne Wala Apps
  • Photo और Video Hide करने वाली Best App

Filed Under: How To

About Antesh Singh

Antesh Singh एक फुल टाइम ब्लॉगर है जो बैंकिंग, आधार कार्ड और और टेक रिलेटेड आर्टिकल लिखना पसंद करते है।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Primary Sidebar

ब्लॉग पर हाल के पोस्ट

29 Photo Sajane Wala Apps 2023

21 Photo Per Naam Likhane Wala Apps 2023

BF Ka WhatsApp Apne Mobile Me Kaise Chalaye

Gmail Account Delete Kaise Kare 2023

Gmail Ka Password Kaise Change Kare 2023

YouTube Update Kaise Kare 2023

50 Photo Edit Karne Wala App 2023

Facebook Account Delete Kaise Kare 2023

पैसे कैसे कमाए

Top 19 Refer and Earn Apps – Referral Karke Paise Kaise Kamaye

(10 तरीके) Facebook Se Paise Kaise Kamaye 2023

2023 में कैरम गेम खेलकर पैसे कमाए – Carrom Paise Wala Game

2023 में महिलाएं घर बैठे पैसे कैसे कमाए

Paytm Cash Kamane Wala Game – गेम खेलकर Paytm Cash जीतने वाला गेम ऐप

पैसे कैसे कमाए – 25+ घर बैठे पैसे कमाने का तरीका

2023 में Ludo Khel Kar Paise Kamaye – लूडो गेम पैसे कमाने वाला ऐप

Google Se Paise Kaise Kamaye (12 तरीके)

2023 में Flipkart Se Paise Kaise Kamaye 2023

Video Dekhkar Paise Kamane Wala App – विडियो देखकर पैसे कमाए

हाउ टो पोस्ट

BF Ka WhatsApp Apne Mobile Me Kaise Chalaye

Gmail Account Delete Kaise Kare 2023

Gmail Ka Password Kaise Change Kare 2023

YouTube Update Kaise Kare 2023

Facebook Account Delete Kaise Kare 2023

Photo Par Naam Kaise Likhe 2023

Play Store Ki Search History Kaise Delete Kare 2023

Gadi Number Se Malik Ka Naam Kaise Pata Kare 2023

Instagram Par Like Kaise Badhaye 2023

Aadhar Card Me Mobile Number Kaise Check Kare 2023

© 2016–2023 · IN HINDI HELP

  • Blog
  • About
  • Privacy Policy
  • Sitemap