क्या आप अपनी वर्डप्रेस थीम के footer से “Proudly powered by WordPress” को remove या change करना चाहते है?
हाल ही एक यूजर ने पूछा थीम से Proudly powered by WordPress footer credit को डिलीट कैसे करें।
लगभग सभी free WordPress themes में यह footer credit मौजूद रहता है और अधिकांश थीम में इसे हटाने का कोई आप्शन नहीं होता है।
यदि आपकी साइट पर यह Proudly powered by WordPress footer credit मौजूद है, तो यह आपको unprofessional बनाता है। इसके अलावा, हैकर्स आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपकी साइट वर्डप्रेस पर है।
इस आर्टिकल में मैं आपको Proudly powered by WordPress लिंक हटाने का एक बहुत ही आसान तरीका बताने वाला हूँ।
कंटेंट की टॉपिक
Proudly Powered by WordPress Remove कैसे करें
डिफ़ॉल्ट रूप से, वर्डप्रेस आपको proudly powered by WordPress remove या change करने की अनुमति नहीं देता है। लेकिन इस ट्यूटोरियल के बाद आप किसी भी वर्डप्रेस थीम से आसानी से इस footer credit को हटा सकते हैं। यहां मैं इसे हटाने के लिए तीन मेथड दिखाऊंगा।
- WordPress Plugin द्वारा
- CSS Code द्वारा
- Footer.php file को एडिट करके
#1. प्लगइन का उपयोग करके Proudly Powered by WordPress Change करना
सबसे पहले, आपको अपनी वर्डप्रेस साइट या ब्लॉग पर Remove Footer Credit प्लगइन इनस्टॉल और activate करने की आवश्यकता है ।
Plugin को activate करने के बाद, Tool >> Remove Footer Credit आप्शन पर क्लिक करें। एक नयी पेज open हो जाएगी।
बस, आपको अपने वर्डप्रेस थीम के footer लिंक को copy करना होगा और “Step 1: Enter text/HTML to remove (one per line)” बॉक्स में paste करना होगा।
इसके बाद आप “Step 2: Enter your own footer credit (one per line)” बॉक्स में अपनी मनचाहा theme Credit text enter कर सकते है। निचे आप स्क्रीनशॉटण देख सकते है।

इसके बाद नीचे आकर “Save” बटन पर क्लिक करें। अब यह आपके वर्डप्रेस थीम से “Proudly powered by WordPress” को आपके Credit text से replace कर देगा।
#2. CSS Code का उपयोग करके Proudly Powered by WordPress Remove करना
वर्डप्रेस थीम कस्टमाइज़र में कुछ CSS code जोड़कर आप Proudly Powered by WordPress footer link को आसानी से हटा सकते है।
Appearance >> Customize >> Additional CSS पर क्लिक करें और इस CSS Code को Additional CSS box में पेस्ट करें।
.site-info { display: none; }

अब, Save बटन पर क्लिक करें और अपनी वेबसाइट रीफ्रेश करें, footer credit link चला जाएगा।
#3. Footer.php फ़ाइल का उपयोग करके Proudly Powered by WordPress बदलना
नए ब्लॉगर्स के लिए यह मेथड थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन चिंता न करें, आप इस Step ओ फॉलो करके आसानी से proudly powered by WordPress footer link को हटा सकते हैं या बदल सकते हैं।
नोट: अपनी Footer.php फाइल को पहले बैकअप कर लें।
सबसे पहले, Appearance >> Editor >> Footer.php पर क्लिक करें और स्क्रीनशॉट में दिखाए गए following code को remove करें।

और नीचे दिए गए कोड को पेस्ट करें,
<a href=”https://justbrightme.com”>Customized by Aman Singh</a>

अब save बटन पर क्लिक करें और अपनी वेबसाइट पर जाएं। नया Text Customised by Aman Singh होगा है।
छोटा सा निवेदन, अगर यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हुई है, तो इसे शेयर करना न भूलें!
Wow.. eassy to remove using this method
Very Nice Post And Useful Sir, Thanks For Sharing
badiya post h…